HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

द्रविड़ का चैलेंज हुआ खत्म

मोहालीपहले श्रीसंथ की घातक गेंदबाजी और फिर मार्श की नाबाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से किंग्ज इलेवन पंजाब ने बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार से बंगलूर की सेमीफाइनल में पहुंचने की चुनौती लगभग खत्म हो चुकी है। मार्श ने अपनी पारी में बेंगलूर के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और 51 गेंद पर 9 चौकों 2 छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। जेम्स होप्स और पोमर्सबैच ने भी मार्श का अच्छा साथ निभाया। होप्स ने 19 गेंद में 3 छक्के की मदद से 27 और पोमर्सबैच ने 24 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। मार्श को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले पीसीए मोहाली में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली बेंगलूररॉयल चैलेंजर्स की टीम ने आठ विकेट पर 143 रन बनाए। किंग्ज इलेवन के तेज गेंदबाज एस.श्रीसंथ ने 29 रन देकर तीन विकेट और राइट आर्म लेग स्पिनर पीयूष चावला ने 33 रन देकर दो विकेट लेकर पारी को आकार नहीं लेने दिया। वीआरवी सिंह ने भी कसावट भरी गेंदबाजी की तथा 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

आईपीएल अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर चल रही बेंगलूर टीम के बल्लेबाज आज भी कुछ खास नहीं कर सके। चैलेंजर्स को पहला झटका चार रन पर लगा, जब श्रीसंथ ने अरुण कुमार को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। अरुण को जयवर्धने ने कैच किया। अरुण का स्थान लेने आए पाकिस्तानी बल्लेबाज मिसबाह उल हक ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन वह भी अपनी पारी(21) लंबी नहीं खींच सके। वे श्रीसंथ की गेंद पर हिट विकेट हुए। मिसबाह ने आउट होने से पहले विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। यह चैलेंजर्स के पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी।

टीम का स्कोर अभी 49 रन ही था कि पीयूष चावला ने विराट कोहली की गिल्लियां बिखेर दी। जल्दी ही चावला ने व्हाइट को अपनी ही गेंद पर कैच कर चैलेंजर्स को एक और झटका दिया। जब व्हाइट आउट हुए, तब बेंगलूर का स्कोर 74 रन था। इसके बाद कप्तान राहुल द्रविड़ और मार्क बाउचर ने टीम का स्कोर 102 रन तक पहुंचाया। इस स्कोर पर द्रविड़ को इरफान पठान ने आउट किया। प्रवीण कुमार और विनय कुमार भी जल्दी ही चलते बने।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: