
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League नई दिल्ली. नानावटी की रिपोर्ट में हरभज्न को लेबल 4 का दोषी ठहराया गया है। नानावटी ने बीसीसीआई को सौंपी अपनी रिपोर्ट में श्रीसंथ को थप्पड़ मारने को गंभीर अपराध माना है। हरभजन सिंह को दी जाने वाली सजा का फैसला अनुशासन समिति कुछ दिन में करेगी।
सूत्रों के मुताबिक आईपीएल से बाहर होने के कारण हरभजन को कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसलिए उनपर और जुर्माना शायद ही लगे। कहा जा रहा है कि हरभजन पर कम से कम दो टेस्ट सीरीज का प्रतिबंध लग सकता है। करीबी सूत्रों के अनुसार हरभजन इस साल शायद ही क्रिकेट खेल पाएं।
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद हरभजन ने श्रीसंथ को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद श्रीसंथ मैदान में फूट-फूटकर रोने लगे थे। बीसीसीआई ने इस मामले की जांच सुधीर नानावटी को सौंपी थी।