HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

शोएब के तूफान में उड़े डेयर डेविल्स

कोलकाताशोएब अख्तर की तूफानी गेंदबाजी (11 पर चार) के सामने दिल्ली डेयर डेविल्स का बल्लेबाजी क्रम ताश का महल साबित हुआ और कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का यह मैच 23 रन से जीत लिया। पहले खेलते हुए कोलकाता की टीम हालांकि छह विकेट पर 133 रन का साधारण स्कोर ही बना सकी थी, लेकिन उसने दिल्ली की टीम को 17.5 ओवर में 110 रन पर ही समेट डाला।

लीग में पहला मैच खेल रहे शोएब ने दूसरी ही गेंद पर सहवाग को साहा के हाथों कैच करा दिया। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने इसके बाद गंभीर (10), डिविलियर्स (7) और मनोज तिवारी (9) को भी पैवेलियन लौटाया। टॉप ऑर्डर के नाकाम रहने के बाद दिल्ली की टीम दबाव में आ गई और कभी भी जीत की ओर अग्रसर नहीं दिखी।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स को रास नहीं आया। टीम को सलमान बट (48) और आकाश चोपड़ा (13) की सलामी जोड़ी ने 35 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा गई।

पिछले लगातार दो मैचों में मैन ऑफ द मैच रहे सौरव गांगुली (7) जल्दी आउट हो गए। डेविड हूसे ने सलमान के साथ पारी को संभाला और स्कोर 87 तक ले गए। इस स्कोर पर बट को यो महेश ने मैक्ग्राथ के हाथों कैच करवाया। हूसे (31) ने एक बार फिर कोलकाता के लिए बढ़िया पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया।

हूसे 20वें ओवर की पहली गेंद पर महारूफ का शिकार बने। 25 रन पर दो विकेट झटककर श्रीलंका के महारूफ दिल्ली के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। यो महेश ने दो विकेट के लिए 34 रन खर्च किए। एक विकेट प्रदीप सांगवान के हिस्से में आया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: