HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत

मुंबई.jai सनत जयसूर्या के 114 रनों के नाबाद धमाकेदार शतकीय पारी से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 20-20 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को नौ विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

इससे पहले मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग के 20-20 मुकाबले शुरू के चार मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था। कप्तान सचिन तेंदुलकर जो कि अभी तक अनफिट की वजह से मैच से बाहर थे बुधवार के मैच से आईपीएल में शुरूआत किया।

टास होने के बाद बल्लेबाजी का आमंत्रण दिए जाने पर चेन्नई की टीम ने बद्रीनाथ और कप्तान धोनी की बदौलत छह विकेट पर 156 का सम्मानजनक स्कोर बनाया। इसके जवाब में जयसूर्या की बेहतरीन पारी से मुंबई इंडियंस की टीम ने मात्र 13.5 ओवर में 158 रन बनाकर नौ विकेट जीत को अपनी झोली में डाल ली।

श्रीलंका के अनुभवी और रनों की वर्षा करने वाले जयसूर्या ने अपने ही देश के चमारा कापूगेदरा के ओवरों में की पांच गेंदों में लगातार तीन छक्के और फिर दो चौके जमाकर अपनी टीम को यह आसान जीत से नवाजा। जयसूर्या का अभी तक के 20-20 मैचों में यह पहला शतक है। जयसूर्या ने मात्र 48 गेंदों का सामना करते 11 छक्को की मदद से शानदार शतक बनाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: