bhaskar Web English
HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

वापस लौट सकती है शेनवार्न एंड कंपनी

सिडनी. मंगलवार को जयपुर में हुए धमाकों के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न,उनके ही टीम के आस्ट्रेलियन खिलाड़ी शेन वॉटसन और दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्राम स्मिथ काफी डरे हुए हैं। इन तीनों ने कड़ी सुरक्षा की मांग की है। यहां तक की वे आईपीएल को बीच में ही छोड़कर वापस घर लौटने पर भी विचार कर रहे हैं।

मंगलवार को जब जयपुर में विस्फोट हुआ उस वक्त शेन वार्न, शेन वॉटसन और ग्राम स्मिथ गोवा में छुट्टियां मना रहे थे ।

राजस्थान रॉयल्स टीम के मैनेजर डैरेन बैरी ने सिडनी के अखबार को बताया कि हम यहां से वापस भी लौटने पर विचार कर रहे हैं। जो कुछ भी यहां हुआ वो काफी डरावना है। जहां विस्फोट हुआ वहां से हमारा होटल सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है। बैरी ने कहा कि आईपीएल मैचों में बड़ी संख्या में लोग आते हैं।मैंने तो लोगों को बोलते सुना है कि उनको क्रिकेट से कुछ लेना-देना नहीं है।

बैरी ने कहा कि अभी हम लोग गोवा में हैं और हम तब तक यहां से नहीं हिलेंगे जब तक हमारी सुरक्षा की गारंटी नहीं ली जाती नहीं तो हम सीधे वापस लौटजाएगें।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर के बीच शनिवार को सवाईमानसिंह स्टेडियम में मैच होने वाला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: