
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League नई दिल्लीआईपीएल ट्वेंटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट जहां कई खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हुआ है, वहीं यह राहुल द्रविड़ जैसे प्रतिष्ठित क्रिकेटर के लिए क्रूर भी बन गया है। द्रविड़ को आईपीएल टूर्नामेंट में अपनी टीम बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के मालिक विजय माल्या से जैसी कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी है, वह उन जैसे महान खिलाड़ी के लिए काफी अपमानजनक है।
बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार ने टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज जीतकर स्वदेश लौटने के बाद उसके स्वागत समारोह में कहा था कि जीत के साथ-साथ हार को भी खेल भावना से लेना चाहिए और हारने पर खिलाड़ियों पर भड़कना नहीं चाहिए। लेकिन लगता है कि विजय माल्या इस खेल भावना को भूल गए। तभी उन्होंने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारु शर्मा को हटाया और द्रविड़ की यह कहकर आलोचना की कि उन्होंने अपनी पसंद की टीम नहीं चुनने दी। बेंगलूर टीम आईपीएल में अपने नौ मैचों में से सात हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे है।
द्रविड़ की टीम में नहीं है कमी
टेस्ट और एकदिवसीय दोनों तरह की क्रिकेट में दस-दस हजार रन बनाने वाले द्रविड़ को रॉयल चैलेंजर्स के खराब प्रदर्शन के लिए अकेले दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने जो खिलाड़ी चुने थे वे किसी लिहाज से खराब नहीं कहे जा सकते। जैक्स कैलिस दुनिया के चोटी के ऑलराउंडर हैं।
मार्क बाउचर सर्वŸोष्ठ विकेटकीपर हैं और डेल स्टेन की गिनती दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होती है। शिवनारायण चन्द्रपाल वेस्ट इंडीज के सर्वŸोष्ठ बल्लेबाज हैं। जहीर खान शानदार गेंदबाज हैं जबकि प्रवीण कुमार अच्छे ऑलराउंडर है। विराट कोहली अंडर-१९ विश्व कप विजेता टीम के कप्तान हैं। अनिल कुंबले सर्वŸोष्ठ लेग स्पिनर हैं तथा मिस्बाह उल हक मध्यक्रम के शानदार बल्लेबाज हैं। लेकिन यदि ऐसे खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाएं तो अकेले कप्तान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। टीम के पास वेंकटेश प्रसाद जैसा गेंदबाजी कोच और माíटन क्रो जैसा दिग्गज खिलाड़ी मुख्य क्रिकेट अधिकारी के रूप में है। द्रविड़ ने कोशिश की है मगर उनके खिलाड़ी समन्वित प्रयास नहीं कर पाए हैं।
द्रविड़ के बचाव में उतरे लक्ष्मण
डेकन चार्जर्स के कप्तान वी वी एस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के अपने साथी और बेंगलूर रायल चैलेंजर्स की कप्तानी कर रहे राहुल द्रविड का बचाव करते हुए कहा है कि वह जीवट वाले खिलाड़ी हैं और मौजूदा आई पी एल २क्-२क् क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे। लक्ष्मण कलाई की अपनी चोट की वजह से आई पी एल के बाकी मैचों में नहीं खेल सकेंगे। उन्होंने एक वेबसाइट से कहा द्रविड़ अच्छे कप्तान हैं। उनकी टीम ने जो मैच गंवाए उनमें से कई बहुत नजदीकी रहे थे। बेंगलूर ने ये मैच जीत लिए होते तो कोई उनकी कप्तानी पर अंगुली नहीं उठाता। उन्होंने कहा द्रविड जैसे जीवट वाले खिलाड़ी के लिए इस तरह की स्थिति से उबरना मुश्किल नहीं है। भारतीय टीम में भी वह ऐसे हालात से खुद को बखूबी निकाल चुके हैं।
बेंगलूर आईपीएल की तालिका में इस समय सबसे नीचे है। अन्य लोगों के अलावा टीम के मालिक विजय माल्या भी द्रविड़ के आलोचकों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों की खरीद में द्रविड़ ने उनकी बात नहीं मानी जिस वजह से टीम की यह दुर्दशा हुई है। लक्ष्मण ने कहा हर कोई अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलता है। कोई भी हारना नहीं चाहता। अगर टीम अच्छा नहीं खेल पा रही तो मालिक को तो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा लेकिन जिसने इतना धन लगाया है उसे जवाब तलब करने का हक तो है ही।
लक्ष्मण ने अपने मालिकों के बारे में कहा कि उनका रुख बहुत ही सकारात्मक रहा है। टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद कठिन समय में उन्होंने हमेशा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। डेकन चार्जर्स ने भी एडम गिलक्रिस्ट, शाहिद आफरीदी और स्काट स्टाइरिस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। वह अपने नौ में से सिर्फ दो मैच जीत कर सिर्फ बेंगलूर रायल चैलेंजर्स से आगे है। लक्ष्मण ने कहा हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं। लेकिन हर मैच में हमारे एक-दो खिलाडी ही चल पाए हैं। हमें अपनी स्थिति में सुधार के लिए टीम के तौर पर बढ़िया प्रदर्शन करना होगा।