
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League गोवा. आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी से सुरक्षा आश्वासन मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न और उनकी टीम के अन्य विदेशी खिलाड़ी शेन वॉटसन और ग्राम स्मिथ जयपुर में मैच खेलने के लिए राजी हो गए हैं।
सुत्रों के अनुसार ललित मोदी ने खिलाड़ियों के सुरक्षा के इंतजाम के बारे में राजस्थान के मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे से बातचीत की। राजे से आश्वासन मिलने के बाद ललित मोदी ने शेन वार्न सहित अन्य विदेशी खिलाड़ियों को शनिवार का मैल खेलने के लिए राजी कर लिया।
गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर के बीच शनिवार को जयपुर में है। इस मैच में चीयर्स लीडर्स का डांस नही रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
* वापस लौट सकती है शेनवार्न एंड कंपनी