HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

मुंबई ने दी कोलकाता को पटखनी

मुंबई.po गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदशर्न के बाद सनथ जयसूर्या की तूफानी बल्लेबाजी के चलते मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात्र ५.३ ओवरों में ८ विकेट से पटखनी दी।

इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के ३८वें मैच में मुंबई के कप्तान सचिन तेंदुलकर के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले को उनके तेज गेंदबाजों ने एकदम सही साबित करते हुए शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को १५.२ ओवर में महज ६७ रनों पर समेट दिया।

शॉन पोलाक ने चार ओवर में महज १२ रन खर्च कर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इसके साथ ही ब्रावो, राजे व थोर्नल ने भी उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

कोलकाता के लिए कप्तान गांगुली व आगरकर ने १५-१५ रनों की पारी खेली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: