HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

रॉयल्स का मुकाबला आज बेंगलूर टीम से

जयपुर. आईपीएल में सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर चुकी मेजबान राजस्थान रॉयल्स का सामना शनिवार को यहां एसएमएस स्टेडियम पर बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स से होगा। अब तक नौ में से सात मैच में हार झेल चुकी द्रविड़ की कप्तानी वाली बेंगलूर टीम का सेमीफाइनल सफर बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

मंगलवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद इस मैच पर संकट के बादल छा गए थे, लेकिन बाद में सुरक्षा की पुख्ता गारंटी दिए जाने के बाद दोनों टीमें यहां खेलने को राजी हो गईं। इस बार स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और दर्शक अपने साथ बैग, माचिस, लाइटर, मोबाइल, डंडा आदि नहीं ले जा सकेंगे। इस मैच में आयोजकों ने चीयर लीडर्स के डांस व शराब परोसने पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: