
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League जयपुर.
शहर में पिछले दिनों हुए बम धमाकों के पीड़ितों की मदद के लिए आईपीएल की ओर से छह करोड़ रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए जाएंगे। आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने बताया कि आठ फ्रेंचाइजी ने 50-50 लाख रु. का सहयोग दिया है, जबकि पांच प्रायोजकों ने 40-40 लाख रुपए दिए हैं।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी व आरसीए के पदाधिकारी काली पट्टी बांधेंगे। मैच शुरू होने से पहले दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
मैच आज शाम 4 बजे से
आईपीएल में सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर चुकी मेजबान राजस्थान रॉयल्स का सामना शनिवार शाम 4 बजे से एसएमएस स्टेडियम पर बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स से होगा। मंगलवार को हुए बम धमाकों के बाद इस मैच पर संकट के बादल छा गए थे, लेकिन बाद में दोनों टीमें यहां खेलने को राजी हो गईं।
इस बार स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और दर्शक अपने साथ बैग, माचिस, लाइटर, मोबाइल, डंडा आदि नहीं ले जा सकेंगे। इस मैच में आयोजकों ने चीयर लीडर्स के डांस व शराब परोसने पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है।