
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League सिडनी. आस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी हेराल्ड में छपी खबर के अनुसार जयपुर धमाकों के बाद अपने वतन वापस जाने का मन बना रहे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न, शेन वाटसन, मैनेजर डेरन बैरी को दक्षिणी अफ्रिकी कप्तान ग्राम स्मिथ कहा गया कि अगर वे वापस लौट जाएगें तो उन्हें भविष्य में आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। अखबार में लिखा है कि इन खिलाड़ियों को धमकी दी गई कि अगर वे आईपीएल को बीच में ही छोड़ कर जाते हैं तो भविष्य में उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि जयपुर में जब विस्फोट हुआ था उस वक्त शेन वार्न, शेन वाटसन, मैनेजर डेरन बैरी और दक्षिणी अफ्रिकी कप्तान ग्राम स्मिथ गोवा में छुट्टियां मना रहे थे। विस्फोट के बाद आस्ट्रेलियाई अखबार से डेरन बैरी ने कहा था कि वे सभी वतन वापसी का मन बना रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान ऱॉयल्स के टीम मालिकों ने उनपर रुकने के लिए दबाव बनाया और कहा कि अगर वे वापस जाएगें तो उन्हें भविष्य में आईपीएल खेलने का मौका दी मिलेगा। इस बैठक में कहा गया कि उन्हें अपना कंट्रेक्ट पूरा करना होगा नहीं तो भविष्य में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलेगा।