
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League नई दिल्ली.
भगवान इन्द्र के व्यवधान से 11-11 ओवर के मैच हो जाने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने डकवर्थ लुइस नियम की सहायता से दिल्ली डेयर डेविल्स को 6 रन से हरा दिया।
दिल्ली के 118 रनों का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन पजांब ने 8 ओवर में तीन विकेट खोकर 94 रन बना लिए थे। इसके बाद एकाएक बारिश आ जाने के कारण खेल को तुरंत ही रोक दिया गया। दोबारा खेल शुरू नहीं हो सका और डकवर्थ लुइस नियम के तहत किंग्स इलेवन पंजाब को 6 रनों से विजयी घोषित कर दिया गया।
पंजाब की तरफ से जयवर्धने 36 और पोमर्सबैच ने शानदार 25 रन बनाकर नॉटआउट रहे। इसके पहले युवराज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 118 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली की तरफ से सहवाग जहां 51 रन बनाकर नॉटआउट रहे वहीं दूसरी तरफ गंभीर ने 40 और धवन 8 रन बना कर आउट हो गए।