HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

कोलकाता टीम से जुड़े़ अजंथा मेंडिस

कोलंबो. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के साथ श्रीलंका के लोकप्रिय गेंदबाज अजंथा मेंडिस जुड़ गए हैं।

कोलंबो की अंग्रेजी साप्ताहिक के अनुसार मेंडिस ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के साथ तीन साल के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर लिया है। गौरतलब है कि मेंडिस श्रीलंकाई सेना से जुड़े हैं।

हाल ही में मेंडिस ने वेस्टइंडीज के विरूद्ध शानदार प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि वह रविवार को कोलकाता के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर के कोलकाता टीम में आने के बाद भी सौरभ गांगुली की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को मुंबई इंडियंस टीम के हाथों बुरी तरह पराजित हुई थी।

मेंडिस को आईपीएल के साथ जोड़ने वाली कंपनी 'ऑस्टीन मैनेजमेंट' के प्रवक्ता ने कहा कि शाहरुख खान मेंडिस को लेकर काफी उत्सुक थे। उन्होंने कहा कि कोलकाता में मेंडिस अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टो के अनुसार नाइट राइडर्स टीम इंगलैंड और अबु धाबी में दोस्ताना क्रिकेट मैच खेलने की योजना बना रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: