HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

जीत का श्रेय जयवर्धने और पार्म्सबाक को: युवराज

नई दिल्ली. युवराज सिंह बीसीसीआई द्वारा संचालित आईपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मिली जीत का श्रेय टीम के कप्तान युवराज सिंह ने महेला जयवर्धने और ल्यूक पार्म्सबाक को दिया है। शनिवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में वर्षा बाधित इस मैच को बाद में 11-11 ओवरों का कर दिया गया था।

डेयरडेविल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में 118 रन बनाए। दिल्ली की बल्लेबाजी के समय जब बारिश के कारण पहली बार खेल रुका उस समय दिल्ली का स्कोर 8.1 ओवर मे एक विकेट के नुकसान पर 94 रन था। बाद में खेल शुरु होने पर दिल्ली ने निर्धारित 11 ओवरों में 4 विकेट पर 118 रन बनाए। बारिश से बाधित इस मैच में किंग्स को जीत के लिए 11 ओवरों में 123 रनों का संशाधित लक्ष्य दिया गया था।

किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी के दौरान 8वें ओवर में फिर से बारिश आ जाने के कारण लक्ष्य को संशोधित कर 8 ओवरों में 88 रन का कर दिया गया। उस समय किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 94 रन था। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर निर्धारित 88 रनों से किंग्स 6 रन आगे थी। बारिश के चलते खेल को यहीं समाप्त कर किंग्स इलेवन पंजाब को 6 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। जिस समय खेल रुका मैन ऑफ द मैच जयवर्धने 36 रन और पार्म्सबाक ने 25 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

मैच की समाप्ति पर टीम के कप्तान युवराज ने कहा कि उनकी टीम संशोधित लक्ष्य से पूरी तरह अवगत थी और लक्ष्य का पीछा करना उनके लिए फायदेमंद रहा।

मैच के शुरुआत में वीरेंद्र सहवाग का कैच छूटने के बारे में युवराज ने कहा कि यह कैच महंगा पड़ सकता था, पर बारिश ने हमें बचा लिया। मैन ऑफ द मैच जयवर्धने ने भी कहा कि तीन विकेट 31 रन पर गिर जाने के बाद हमें तेज से गति से रन बनाने के साथ-साथ डकवर्थ लुईस नियम को भी ध्यान में रखना था। रन गति बढ़ाने के लिए हमें एक अच्छे ओवर की जरूरत थी और सहवाग के ओवर में 22 रन बना लेने से हमारा काम आसान हो गया। दिल्ली से हुए इस संघर्ष पूर्ण मुकाबले में टीम को मिली जीत से उत्साहित युवराज ने कहा कि इस जीत के साथ हमारा सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है और सेमीफाइनल में हम किसी भी टीम से भिड़ने के लिए तैयार हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: