bhaskar Web English
HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

शून्य बनाने में पोंटिंग, हसी और सहवाग सबसे आगे

नई दिल्ली. आईपीएल में चौकों और छक्कों की बारिश की चर्चा तो चहुंओर है, लेकिन कई दिग्ग्गज यहां शून्य रन पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाने पर भी आमादा हैं।

आमतौर पर खाता खोले बिना आउट होना गेंदबाजों की फितरत रही है लेकिन आईपीएल में बल्लेबाज उन्हें मात दे रहे हैं। इस कड़ी में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम सबसे पहले लिया जा सकता है (हालांकि वे सूची में दूसरे स्थान पर हैं)।

दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार यह ऑस्ट्रेलियाई चार में से दो मैचों में खाता नहीं खोल सका है। इस सूची में पहला नाम हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के प्रज्ञान ओझा का है। टूर्नामेंट में सिर्फ एक रन बना सके ओझा अब तक दो बार बिना खाता खोले पैवेलियन लौट चुके हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग की स्थिति बड़ी रोचक है। 338 रन बनाकर वे टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। दूसरी ओर दो बार शून्य रन बनाने की सूची में भी उनका नाम है। कोलकाता नाइट राइडर्स के ‘संकटमोचक’ डेविड हसी और बेंगलूरु रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान राहुल द्रविड़ का नाम भी इस सूची में हैं। टूर्नामेंट में क्रमश: 296 और 273 रन बनाकर हसी और द्रविड़ आईपीएल के सफल बल्लेबाजों में भी शुमार हैं। रॉॅयल चैलेंजर्स के आलराउंडर प्रवीण कुमार भी दो बार शून्य रन पर आउट हो चुके हैं।

अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे मनीष पांडे के नाम भी अनोखा रिकॉर्ड है। पांडे आईपीएल टूर्नामेंट में आउट होने वाले एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके खाते में एक भी रन दर्ज नहीं है। उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच ही खेला है। टूर्नामेंट में सिर्फ 12 रन बनाने वाले मुंबई के कप्तान सचिन तेंदुलकर दो मैच खेलकर ही शून्य की अनचाही ‘दौड़’ में शामिल हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के ही अजिंक्य रहाने और किंग्स 11 पंजाब के सनी सोहैल भी दो में से एक मैच में शून्य रन पर पैवेलियन लौट चुके हैं।

शून्य के सर्वाधिक शिकार
खिलाड़ी - मैच - शून्य - रन - 100/50
प्रज्ञान ओझा - 10- 2 - 1 - ----
रिकी पोंटिंग - 4 - 2 - 39 - ----
प्रवीण कुमार - 10- 2 - 81 - ----
राहुल द्रविड़ - 10- 2 - 273 - 0/2
डेविड हसी - 11- 2 - 296 - 0/2
वीरेंद्र सहवाग - 11- 2 - 338 - 0/3





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: