
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League हैदराबाद.
आईपीएल ट्वंटी 20 के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने डक्कन चार्जर्स को 25 रनों से हराया। मुंबई द्वारा दिए गए 178 रनों का पीछा करने उतरी डक्कन चार्जर्स ने 20 ओवरों 7 विकेट खोकर सिर्फ 153 रन ही बना पाई। डक्कन चार्जर्स की तरफ से वेनूगोपाल ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली।
इसके पहले मुंबई इंडियंस ने डक्कन जार्जर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 178 रनों का लक्ष्य दिया है।
मुंबई इंडियंस की तरफ से अभिषेक नायर ने 38 और सनथ जयसूर्या ने 36 रनों की शानदार पारी खेली। डक्कन चार्जर्स की तरफ से आरपी सिंह ने 35 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किये।