HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

शाहरुख को ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत

कोलकाता. शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरुख खान को खिलाड़ियों के साथ मिलने-जुलने के लिए ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत मिल गई है।

नाइट राइडर्स के मैनेजर जॉय ने अपने बयान में कहा है कि आईपीएल ने शाहरुख के ड्रेसिंग रूम में जाने पर ली गई आपत्ति को वापस लिया है और कहा है कि शाहरुख खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम और टीम डग आउट में जा सकते हैं लेकिन सिर्फ इस टूर्नामेंट के लिए ही यह स्वीकृति है।

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार रात एंटी करप्शन यूनिट ने शाहरुख को खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और टीम डग आउट में जाने से मना कर दिया था। इसके बाद शाहरुख आईपीएल प्रबंधन से नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमों पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद आईपीएल ने आईसीसी से इस टूर्नामेंट के लिए नियमों में ढील देने की अपील की जिस पर सहमति बन गई।

संबंधित खबरें
* आईपीएल प्रबंधन से नाराज शाहरुख खान





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: