
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League बेंगलुरु.
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डेयल डेविल्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 5 विकेट से हराया। रॉयल चैलेंजर्स ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेयरडेविल्स ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर एक बार कठिन हो रही जीत को 10 गेंद शेष रहते ही जीत ली।
डेयल डेविल्स की तरफ से सहवाग ने जंहा शानदार 19 गेंदों में 47 रन बनाए वही दूसरी छोर पर गंभीर ने भी 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद मैदान में उतरे डिविलियर्स ने 25 गेंदों में 21 रन बनाए। धवन 16 और महरूफ 13 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
इसके पहले रॉयल चैलेंजर्स की पारी की शुरुआत करने उतरे कैलिस और चिपली ने अपनी टीम के लिए ज्यादा कुछ नही कर पाए और चिपली ने मात्र 2 रन बनाकर मैकग्रॉ की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कैलिस ने भी 25 रन बनाकर आउट हो गए। द्रविड़ भी इस बार पिछले मैच की तरफ नही खेल पाए और सिर्फ 9 रन बनाकर दिलशान की गेंद पर बोल्ड हो गए। रॉयल की तरफ से श्रीवत्स ने शानदार खेलते हुए 41 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद मिस्बा-उल-हक ने भी अपने 47 रनों के योगदान से अपनी टीम की तरफ से शानदार लक्ष्य देने में कामयाब रहे। वे नॉटआउट रहे।
500 रन
दिल्ली डेयर डेविल्स के गौतम गंभीर आईपीएल में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बंेगलूर के खिलाफ 35वां रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली।
बाएं हाथ का यह बल्लेबाज जब 39 रन बनाकर आउट हुआ तब तक लीग में उसके नाम 504 रन जुड़ चुके थे। गंभीर के बाद इस रेस में उन्हीं की टीम के कप्तान वीरेंद्र सहवाग हैं। हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के सनथ जयसूर्या और डेक्कन चार्जर्स के एडम गिलक्रिस्ट क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।
गंभीर के नाम लीग में सर्वाधिक रन के साथ ही सबसे अधिक अर्धशतक और चौके भी दर्ज हैं गंभीर ने लीग में पांच अर्धशतक और 65 चौके जड़े हैं। गंभीर ने दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 विश्व कप में सात मैचों में 227 रन बनाए थे। तभी से वे टीम इंडिया के वनडे और टी-20 टीम के नियमित सदस्य हैं।