
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League कोलकाता. आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने टीम के मालिक शाहरुख खान के साथ किसी किस्म का झगड़ा या विवाद होने की खबरों को निराधार और झूठा करार दिया है।
एक समाचार चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 18 मई को चेन्नई के खिलाफ मैच में सौरव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था जबकि शाहरुख चाहते थे कि टीम पहले गेंदबाजी करे और टीम के हारने के बाद शाहरुख खान ने ड्रेसिंग रूम में अपना आपा खो दिया था। दोनों के बीच झड़प होने की खबर थी।
इन खबरों को गैर-तथ्यात्मक करार देते हुए गांगुली ने कहा है कि ऐसी खबरों में कोई सच्चई नहीं है और शाहरुख खान के साथ उनकी कोई झड़प नहीं हुई है और न ही कोई विवाद।
संबंधित खबरें
* आईपीएलमेनिया : अब किंग खान वर्सेस महाराज