HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

बेंगलूर से हारे धोनी के सुपरकिंग्स

चेन्नई. iplc अनिल कुंबले (3/14) व डेल स्टेइन (2/28) की कसी हुई गेंदबाजी की मदद से बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स ने कम स्कोर के मैच में बुधवार को धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को 14 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए द्रविड़ की नेतृत्व वाली बेंगलूर टीम ने आठ विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम आठ विकेट पर 112 रन ही बना सकी। लगातार पांच हार के बाद बेंगलूर टीम की यह पहली जीत है।

चेन्नई ने एक समय बिना विकेट खोए 60 रन बना लिए थे, लेकिन कुंबले की घातक गेंदबाजी के सामने सुपरकिंग्स के बल्लेबाज नहीं चल पाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: