HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

अंपायरिंग से नाखुश सचिन

मुंबई.सचिन तेंदुलकर ने कल पंजाब इल्वेन के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान किए गए कुछ अंपायरिंग के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। सचिन थर्ड अंपायर सुरेश शास्त्री के फैसलों से भी सख्त नाराज थे। मुंबई इंडियंस के मुताबिक शास्त्री ने एक बार फिर गलत फैसले दिए।

हालांकि तेंडुलकर ने खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी नाराजगी साफ जाहिर थी। सचिन ने कहा कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक हम कोई कमेंट नहीं कर सकते लेकिन ये फैसले तो सबने देखे। सचिन ने कहा कि इस तरह की बातें होती हैं तो दुख तो होता है, लेकिन सारी दुनिया ने देखा कि फैसले किस तरफ गए। उन्होंने कहा कि मैं किसी की तरफ कोई इशारा नहीं कर रहा हूं लेकिन वे रन आउट ना होते तो हमें वे रन मिल जाते और हम जीत जाते।

इस मामले को अधिकारियों के सामने उठाने की बात सचिन ने टीम मैनेजमेंट पर छोड़ दी है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई इंडियंस को लगता है कि चार में से तीन बार वे रन आउट नहीं थे।

उधर अंपायर सुरेश शास्त्री ने अपने फैसलों को सही बताते हुए कहा है कि उन्होंने आईसीसी के नियमों के मुताबिक ही काम किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: