HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

शाहरुख खान का एसएमएस

कोलकाता.अपनी टीम नाइट राइडर्स की हार से शाहरुख काफी दुखी हैं। वे टीम के खिलाड़ियो के प्रदर्शन से नाराज हैं। उन्होंने अपने गुस्से का इजहार टीम के खिलाड़ियों को एसएमएस लिखकर किया है।

शाहरुख का एसएमएस

लड़कों मैंने आपसे पहले भी कहा था अगर आप ऐसे ही हारते रहेगें तो आपको मेरे एसएमएस ऐसे ही झेलने पड़ेगें। यही आप लोगों की सजा है। बहुत बार ऐसा भी होता है कि मेरी फिल्में नहीं चलती लेकिन जब मैं फिल्म में काम करता हूं तब मुझे नहीं मालूम होता कि फिल्म नहीं चलेगी। फिल्म की कहानी कोई और लिखता है। फिल्म में मेरा सिर्फ एक हिस्सा होता है। लेकिन फिर भी मैं फिल्म की नाकामयाबी से निबटने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। मैं फिल्म में अपने किरदार के लिए इतनी मेहनत करता हूं किफिल्म के फ्लाप होने के बावजूद भी लोग मेरे कैरेक्टर को याद करें।

मैं अपने काम से प्यार करता हूं। मैं अपनी नाकामयाबी का मजाक भी उड़ाता हूं लेकिन मुझे अपनी नाकामयाबी का अफसोस भी होता है और मुझे आप लोगों से भी ऐसीही उम्मीद है। जहां तब आईपीएल का सवाल है। हम सभी नाकामयाब स्क्रिप्ट का हिस्सा हैं। एक बुरी आईपीएल स्क्रिप्ट। लेकिन आप लोग अपनी तरफ से अपने किरादार को दामदार बनाने की कोशिश करनी किजिए। इसलिए अगले दो मैचों में अपने रोल को ऐसे फेल नहीं होने दीजिए। मैदान पर जाइए और अपनी उपयोगिता साबिच किजीए।

साथ ही मेरे दादा और कोच जॉन के बीच मतभेद की बातों पर ज्यादा ध्यान मत दिजीए। ये यह सब होता रहता है। जब आप दुखी होते हैं तो लोग और दुखी करने की पूरी कोशिश करते हैं इसलिए दबाव मे आए बिना अच्छा क्रिकेट खेलिए और जीत कर आइए।ॉॉ





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: