HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

प्रीति की जादू की झप्पी

मुंबई. लगता है कि पंजाब इल्वेन की मालकिन प्रीति जिंटा की जादू की झप्पी टीम के खिलाड़ियों के लिए दवा का काम कर रही है। पंजाब किंग्ज टीम के प्रदर्शन को देखकर तो ऐसा ही लगता है।

पिछले मैच को मुंबई इंडियंस पर मिली रोमांचक जीत से मोहाली टीम काफी उत्साहित है। अपनी इस जबरदस्त जीत का जश्न मनाने के लिए प्रीति सहित मोहाली टीम के प्रमुख खिलाड़ी और कोच टॉम मूडी कोलाबा के हेनरी थाम्स कल्ब में इकठ्ठा हुए थे। मजे की बात तो यह है कि इस पार्टी में मुंबई इंडियंस की टीम के शॉन पोलाक, लतिश मलिंगा , अजिंक्या रहाने और अंड्रे नील भी शामिल हुए थे।

इस पार्टी के दौरान सभी ने मेंचेस्टर युनाइटेड और चेलसा के बीच सुकर मैच का जमकर लुफ्त उठाया। इस पार्टी ने नेस वाड़िया भी शामिल हुए। गौरतलब है कि मेंचेस्टर युनाइटेड प्रीति, युवी और नेस तीनों की ही फेवरेट टीम है। फुटबाल मैच में मेंचेस्टर युनाइटेड की जीत के बाद तो सभी खुशी से पागल हो गए। पार्टी के दौरान भी प्रीति सिर्फ नेस के पास नहीं थी वे सभी खिलाड़ियों के पास जाकर उनका पूरा ख्याल रख रही थीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: