
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League मोहाली.वल्र्ड क्रिकेट में दमदार तरीके से आगाज करने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब तकरीबन फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है। एक तरफ जहां टीमें मैच जीतने की रणनीति बना रही हैं तो दूसरी ओर इन टीमों के मालिक भी अब हिसाब-किताब में जुट गए हैं। आईपीएल की 8 टीमों को खरीदने के लिए भारतीय धन कुबेर ने दिल खोल कर अपनी मनपंसद टीमों पर पैसा लगाया और टीम के मालिक बनने का हक हासिल किया।
पूरा पैसा वसूल की मुहिम में हालांकि अभी 2 से 4 साल का समय लगा सकता है लेकिन पहले आईपीएल में अब तक 8 में से 6 टीमों ने गेट मनी (टिकटों की सेल) के मामले में तो कम से कम करोड़ो कमा ही लिए हैं। सबसे पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्ज की बाते करे तो प्रत्येक मैच में चेन्नई को 2 करोड़ 10 हजार के आस-पास गेट मनी मिली है।
इसके बाद कोलकाता नाइट राइर्डस भी प्रत्येक मैच में 2 करोड़ गेट मनी हासिल कर रही है। यहां तक की बेंगलूर की टीम जो कि टूर्नामेंट में सबसे कमजोर टीम रही, उसने भी टिकटों की सेल कर करोड़ो कमाए हैं। इसके बाद दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद ने भी तकरीबन इतनी ही गेट मनी कमाई है। अब बची मोहाली और राजस्थान, तो प्रिटी की मोहाली टीम ने अब तक प्रत्येक मैच में 40 से 45 लाख के बीच गेट मनी हासिल की है जो दूसरों से काफी कम है। राजस्थान भी टिकटों की सेल से कमाई के मामले में कमजोर है और उसकी एवरेज 30 से 40 लाख के बीच रही है।
बढ़ गई है ब्रॉडं वैल्यू
आईपीएल में बेहतर खेल दिखा रही, राजस्थान रॉयल्स, किंग्ज इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस की टीमों की ब्रांड वैल्यू में बढ़ौतरी हो गई है। जाहिर है कि अगर इनके वर्तमान फ्रेंचाइजी इन्हें बेचना चाहे तो दोगुने दाम वसूल सकते हैं।
वर्तमान स्थिति से फ्रेंचाइजी खुश
आईपीएल की क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन और बीसीसीआई के संयुक्त सचिव एम.पी पांडव ने कहा कि फिलहाल जो स्थिती है उससे सभी फ्रेंचाइजी खुश हैं। गेट मनी की कमाई के मामले में 2 टीमों को छोड़कर अन्य सभी की कमाई करोड़ों में हो रही है। वैसे भी आईपीएल का यह पहला साल है और आईपीएल शुरू होने से पहले ही सभी का यह मानना था कि सब कुछ सेटल होने में कम से कम 2 साल का समय लगेगा।