
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League दिल्ली.
आईपीएल के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने की उम्मीदें ज़िंदा रखने के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स को आज मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ हर हाल में जीतना होगा।
आईपीएल की अंक तालिका को देखें तो दोनों ही टीमों के लिए ये मैच अहम है लेकिन दिल्ली के पास आख़िरी मौका है।
राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पहले ही सेमीफ़ाइनल में जगह बना चुकी हैं। अब बाकी दो स्थानों के लिए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के बीच काँटे का संघर्ष है।
सचिन तेंदुलकर की अगुआई में मुंबई इंडियंस भले ही अपना पिछला मैच किंग्स इलेवन पंजाब से हार गई पर वह पूरी तरह रंग में दिखाई देती है। सचिन की पिछली पारी से लगता है कि वो फ़ॉर्म में हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स का मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ दारोमदार एक बार फिर अपने कप्तान वीरेन्द्र सहवाग और गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी पर होगा।