bhaskar Web English
HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

चेन्नई में भी चला हल्ला बोल

चेन्नई. ipl आईपीएल में ‘हल्ला बोल’ के नारे के साथ सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट कटाने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स पर 10 रन की जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए वार्न ब्रिगेड ने पांच विकेट पर 211 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच मोर्केल (71) ने धोनी की चेन्नई टीम को जीत दिलाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। रॉयल्स के तनवीर ने मोर्केल और मुकुंद को लगातार गेंदों पर आउट किया और वे अगले मैच में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेते हुए हैट्रिक बनाने का प्रयास करेंगे। इस हार से चेन्नई के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

फ्लेमिंग (7) के फ्लॉप रहने के बाद पार्थिव पटेल (54) ने सुरेश रैना (45) के साथ 70 रन जोड़ते हुए स्थिति संभाली। मोर्केल ने 40 गेंदों पर छह चौकों व चार छक्कों की मदद से 71 रन बनाते हुए स्कोर में इजाफा जारी रखा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल पाया।

इससे पूर्व राजस्थान के युवा ओपनर स्वप्निल असनोदकर ने द. अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ पहले विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। असनोदकर 41 रन का योगदान दिया जिसमें पांच चौके व दो छक्के शामिल है। स्मिथ ने 51 गेंदों में 91 रन बनाए जिसमें नौ चौके व चार छक्के शामिल है।

पाक विकेटकीपर कामरान अकमाल ने भी खुल कर हाथ दिखाया और नाबाद 53 रन ( 28 गेंद, 4 चौके, 3 छक्का) बनाए। चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में सिर्फ जे. मोर्केल ने 35 रन देकर दो विकेट लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: