
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League कोलकता.
कोलकता नाइट राइडर्स ने कप्तान सौरव गांगुली के शानदार प्रर्दशन की चलते किंग्स इलेवन पंजाब पर तीन विकेट से शानदार जीत हासिल की।
नाइट राइडर्स के हीरो रहे कप्तान सौरव गांगुली ने 174 रनों का पीछा करते हुए दो गेंद शेष रहते ही जीत को अपनी झोली में डाल ली। सौरव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 53 गेदों में 86 रन बनाए।
इसके पहले कुमार संगकारा और शान मार्श की शानदार पारियों से एक समय विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रहा किंग्स इलेवन पंजाब उमर गुल की शानदार गेंदबाजी के चलते ट्वंटी 20 क्रिकेट मैच में नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना पाया। नाइट राइडर्स की तरफ से उमर गुल ने 23 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।