HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

अंतिम चार ओवर महंगे पड़े:युवराज

कोलकाता.किंग्स इल्वेन के कप्तान युवराज सिंह का मानना है कि अंतिम चार ओवरों में खराब गेंदबाजी की वजह से उनकी टीम मैच हार गई। युवी ने कोलकाता नाईट राइडर्स के जीत का श्रेय उपर गुल की आतिशी पारी को दिया।

मैच खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए युवी ने कहा कि कोलकाता की पारी के अंतिम चार ओवर के पहले मैच हमारे नियंत्रण में था।

जब युवराज से पूछा गया कि नाइट राईडर्स के कप्तान सौरभ गांगुली की 86 रनों की नाबाद पारी मैच में निर्णायक साबित हुई तो इसका उत्रर देते हुए युवी ने कहा कि हमारे हिसाब से उमर गुल की आतिशी पारी ही कोलकाता को मैच जीताने में सहायक साबित हुई।

युवराज सिंह ने कहा कि इस हार से हम बिल्कुल भी निराश नहीं हैं। हम अभी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम इसे आगे भी जारी रखेगें। युवी ने कहा किहम सेमीफाइनल में पहुंच चुके है इसलिए हमने मैच को हल्के नहीं लिया था। हम यहां जीतने आए थे लेकिन अंतिन चार ओवरों में मैच हमारे हाथ से निकल गया।अंत में कोलकाता की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: