
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League नई दिल्ली. ललित मोदी 2011 से साल में दो बार आईपीएल मैच का आयोजन कराना चाहते हैं। ललित मोदी आईपीएल की सफलता से बहुत खुश हैं। एक टीवी प्रोग्राम में बात करते हुए मोदी ने कहा कि ने कहा कि आईपीएल की सफलता से बीसीसीआईकाफी खुश हैं और अगर हमें ऐसे ही दर्शकों का प्यार मिलता रहा तो हो सकती है कि 2011 से हम इस टूर्नामेंट का आयोजन साल में दो बार करेगें।
ललित मोदी ने कहा कि पहले तीन साल तो हम आईपीएल का आयोजन साल में एक बार की करेगें लेकिन 2011से हम इसे साल में दो बार करने पर विचार कर रहे हैं। एक बार अप्रैल में और दूसरी बार सितंबर में।
ललित मोदी ने आईपीएल मैच सिर्फ तीन घंटों के लिए होता इसलिए लोगों को ज्यादा समय नहीं देते हुए अच्छा क्रिकेट देखने को मिल रहा है। ललित मोदी ने कहा कि आईपीएल की सफलता के उनके विरोधियों का मुह बंद कर दिया है। यह अपने तरह का सबसे बड़ा रिएलिटी शो है।