HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

धोनी सिर्फ स्टाइल मारते हैं:लालू

रांची. रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को लगता है कि इन दिनों महेन्द्र सिंह धोनी का ध्यान खेल पर कम और स्टाइल मारने में ज्यादा रहता है। लालू ने कहा कि माही के स्टाइल की वजह से उनका खेल प्रभावित हो रहा है।

लालू ने कहा कि पहले धोनी गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते थे लेकिन अब उनकी बैंटिंग में धार नहीं रह गया है। वे स्टाइल मारने में ज्यादा परेशान रहते हैं। लालू ने कहा कि धोनी इन दिनों डर कर खेलते हैं कि कहीं वों आउट न हो जाएं।

लालू ने कहा कि वे आईपीएल मैच देखने के लिए जरुर समय निकालते हैं। उल्लेखनीय है कि लालू का बेटा तरुण दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का सदस्य हैं। हालांकि उन्हें अभी तक एक मैच भी खेलने को नहीं मिला है लेकिन लालू को उम्मीद है कि उनके बेटे को आईपीएल के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि आज धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज डेक्कन चार्जर्स से है। धोनी की टींम के लिए यह मैच करो या मरो का है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यह मैच चेन्नई को हर हालत में जीतना होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: