
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League हैदराबाद
मैन ऑफ द मैच सुरेश रैना की नाबाद 54 रन की पारी की बदौलत आईपीएल ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्ज ने डेक्कन चार्जर्स को 7 विकेट से हराकर मुंबई के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। राजस्थान रॉयल्स, किंग्ज इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडिवेल्स के बाद चेन्नई सुपर किंग्ज ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। डेक्कन चार्जर्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में चेन्न्ई सुपर किंग्ज ने मात्र 3 विकेट खोकर 148 रन बनाए और जीत हासिल कर ली।
इससे पहले टॉस जीत कर पहले डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। राजीव गांधी क्रिकेट मैदान पर चार्जर्स की शुरुआत खराब रही और उसके दोनों ओपनर हर्शेल गिब्स (8) और कप्तान एडम गिलक्रिस्ट (5) 15 रन के भीतर पेवेलियन लौट गए। वेणुगोपाल राव (46) और न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस (20) ने अभी जमकर बल्लेबाजी करनी शुरू ही की थी कि मुरलीधरन ने हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। जब मुरली ने स्टायरिस को बोल्ड आउट किया, तब टीम का स्कोर 57 रन था। कीवी बल्लेबाज का स्थान लेने आए रवि तेजा ने अच्छे हाथ दिखाए और 28 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। लेकिन दूसरा छोर संभाले वेणु रन गति बढ़ाने में नाकाम रहे और टीम पर दबाव बढ़ता रहा।
रवि जब चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए तो हैदराबाद का स्कोर 133 रन था। उनके पीछे वेणु, अजरुन यादव (0) और शाहिद आफरीदी (1) जल्दी ही पेवेलियन पहुंच गए। चेन्नई की ओर से बालाजी और मोर्केल ने दो-दो विकेट लिए। जबकि किफायती गेंदबाजी करने वाले गोनी, मुरलीधरन और नतिनी को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्या का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्ज को पटेल और फ्लेंमिंग ने अच्छी शुरुआत दी। पटेल ने 20 जबकि फ्लेमिंग ने 14 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रैना ने नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। मोर्केल ने नाबाद 12 रन बनाए।