HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

पंजाब इलेवन का पलड़ा भारी

मुंबई.आईपीएल के सेमीफाइनल में चार टीमों के बीच होने वाले जंग को लेकर हर किसी को उत्सुकता है। सब यही सोच हो रहे हैं कि आखिर फाइनल में कौन सी टीमें आमने-सामने होगीं।

जहां तक पंजाब इलेवन और चेन्नई के बीच कल वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल का सवाल है विशेषज्ञों की राय में पंजाब इलेवन का पलड़ा भारी है। पंजाब कीटीम के ओपनिंग बल्लेबाज शॉन मार्श का बल्ला कमाल दिखा रहा है। बाएं हाथ के इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर किसी का मन मोह लिया है। चेन्नई की टीम को सबसे ज्यादा खतरा भी शॉन मार्श से है।

मार्श के अलावा पंजाब से दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज जेन्स होप्स को भी कमतर के आंकना गलत होगा। साथ ही इस टीम के कप्तान युवराज सिंह का बल्ला अगर चल गया तो फिर तो विरोधी टीम के लिए मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगीं।

गौरतलब है कि वानखेड़े में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ मार्श ने जमकर बल्लेबाजी की थी और उन्हीं के बदौलत पंजाब ने मुंबई के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा था।सिर्फ बल्लेबाजी ही नही पंजाब इल्वेन के गेंदबाजी विभाग में भी काफी दमखम है। श्रीसंथ,वी. आर.बी सिंह,इरफान पठान और पीयूष चावला का अबतक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

अंकतालिका में तीसरे नंबर की टीम चेन्नई के लिए फाइनल की राह काफी चुनौतीपूर्ण है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: