
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League मुंबई.
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले शानदार गेंदबाजी और फिर धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते 1 विकेट के नुकसान पर चेन्नई के 112 रनों के लक्ष्य को बड़ी ही आसानी से पा लिया।
चेन्नई की तरफ से पार्थिव पटेल ने 48 गेंदों मे जहां 51 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं दूसरे छोर पर सुरेश रैना ने भी चौकों और छक्कों की झड़ी लगाते हुए सिर्फ 34 गेंदों में 55 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। मखाया एंटिनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला जाऐगा।
चेन्नई सुपर किंग्स शानदार गेदबाजी के चलते किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल के दूसरे सेमीफाइनल में 8 विकेट के नुकसान पर 112 रनों पर समेट दिया। सुपर किंग्स की तरफ से मखाया एंटिनी ने अपने ओवरों में केवल 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सुपर किग्स को जीत के लिए 113 रनों का लक्ष्य रखा है।
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला टीम के खिलाफ रहा। चेन्नई के गेंदवाजों ने शुरूआत से ही आक्रमण जारी रखा और पंजाब को लगातार झटके पे झटका दिए। पंजाब के विकेट गिरने की शुरुआत जेम्स होप्स से हुई। होप्स को मखाया एंटिनी ने विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों कैच कराया। होप्स सिर्फ दो रन ही बना सके। उसके बाद क्रीज पर आए कुमार संगकारा भी सिर्फ 3 रन बनाकर मनप्रीत गोनी की गेंद पर पटेल कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।
मुसीबत में फंसे पंजाब को कप्तान युवराज सिंह से बढि़या पारी की उम्मीद थी लेकिन वह भी गोनी की गेंद पर मुथैया मुरलीधरन को कैच थमा बैठे। उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए। पंजाब के सिर्फ 28 रन पर तीन विकेट गिर गए लेकिन उसको असली झटका शान मार्श के रूप में लगा। अभी तक अपने बल्ले का लोहा मनवा चुके मार्श को एंटिनी ने बोल्ड किया। उन्होंने 17 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। विकेटों के गिरने का सिलसिला अभी थमा नहीं और इरफान पठान [3] व महेला जयवर्धने [8] के आउट होने से पंजाब की हालत पतली हो गई। इसके बाद धीरे-धीरे पंजाब के आठ विकेट चले गए। अंत में पंजाब की तरफ से रमेश पॉवार के चलते काफी हद तक संघर्ष पूर्ण रन देने में कामयाब रहा। और 100 रन के अंदर सिमट जाने वाली पारी को 112 तक पहुंचाया।