bhaskar Web English
HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

राजस्थान की रॉयल विक्ट्री

मुंबई.इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराकर हीरे जड़ित ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैच की अंतिम गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और कोच शेन वार्न ने एक रन लेकर खिताब अपनी टीम के नाम किया। 39 गेंदों में 56 रन बनाने वाले और तीन विकेट लेने वाले युसुफ पठान मैन ऑफ द मैच चुने गए।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पंजाब किंग्स इलेवन के शॉन मार्श और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजस्थान रॉयल्स के सोहेल तनीवर को ऑरेंज कैंप दी गई। टूर्नामेंट में 472 रन और 17 विकेट लेने वाले राजस्थान रॉयल्स के शेन वॉटसन को मैन ऑफ द सीरिज का खिताब मिला।

फाइनल मुकाबला देखने के लिए नवी मुंबई का डी वाई पाटिल स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए। उसकी ओर से सबसे ज्यादा 43 रन (30 गेंद) मोर्कल ने बनाए। उनके अलावा ओपनर पटेल ने भी 33 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। कप्तान धोनी ने 17 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से युसुफ पठान ने 4 ओवरों में 22 रन देकर तीन विकेट लिए।

सोहेल तनवीर और शेन वॉटसन को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत ठीक नहीं रही और ग्रीम स्मिथ की जगह असनोदकर के साथ ओपनिंग करने उतरे पटेल मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए लेकिन दूसरे छोर पर असनोदकर ने ताबड़तोड़ तरीके से रन बनाना जारी रखा। जब टीम का स्कोर 41 रन था तो असनोदकर 28 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

इसके एक रन बाद ही कामरान अकमल (6) भी चलते बने। 42 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद शेन वॉटसन और युसूफ पठान ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बटोरे। जब टीम का स्कोर 107 रन पर पहुंचा तो वॉटसन 19 गेंदों में 28 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 14.1 ओवर में 107 रन था। इसके बाद युसूफ पठान और मोहम्मद कैफ के बीच 32 रनों की साझेदारी हुई।

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर जब 139 रन पर पहुंचा तो उसे कैफ और जडेजा के रूप में लगातार दो झटके लगे। इसके चार रन बाद ही पठान के आउट होने से मैच काफी रोमांचक हो गया लेकिन शेन वॉर्न और सोहेत तनवीर ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: