HomeSpotlightIndian Premier League Indian Premier League

आईपीएल में महत्वपूर्ण पद संभालेंगे वेंगसरकर

मुंबई. de बीसीसीआई के राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर को इंडियन प्रीमियर लीग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सितंबर माह में चयनसमिति के अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद वेंगसरकर को आईपीएल में डायरैक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस का पद दिया जा सकता है। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान वेंगसरकर ने आईपीएल में पद ग्रहण करने की खबरों पर टिप्पणी करने से इंकार किया है। इस हाई प्रोफाइल पद के लिए वेंगसरकर को लगभग 1 करोड़ रुपए दिए जाने की बात कही जा रही है।

आईपीएल के सीईओ सुंदर रमन ने इस मामले के संबंध में पूछे जाने पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। हालांकि, क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने वेंगसरकर को आईपीएल की ओर से इस प्रकार का प्रस्ताव दिए जाने की पुष्टि की है।

सूत्रों के अनुसार अगर वेंगसरकर आईपीएल के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो इस पद के दो वर्ष की समयावधि के दौरान वे ऐसी किसी लीग से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबद्ध नहीं हो सकते, जिसे बीसीसीआई ने मान्यता प्रदान न की हो। बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि आईपीएल में वेंगी को सलाहकार के पद का प्रस्ताव दिया गया है और ललित मोदी की अध्यक्षता वाली आईपीएल की कार्यकारी परिषद् के वे सदस्य बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें आईपीएल के डायरैक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस की जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

गौरतलब है कि मराठी दैनिक में अपने लेखों के कारण वेंगी को बीसीसीआई के अधिकारियों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। बीसीसीआई के निर्देशों के बाद वेंगी ने कॉलम लिखना भले ही बंद कर दिया, पर इस घटना के बाद से वेंगी और बीसीसीआई के अधिकारियों का कम ही आमना-सामना हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: