Spotlight
Janmashtami Janmashtami मुंबई.भक्तगण उपवास के दिन कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाते हैं। वे इस दिन दूध और दूध से बने पदाथोर्ं का सेवन करते हैं। इसके पीछे यह कारण बताया जाता है कि भगवान कृष्ण को दूध और मक्खन बहुत ही प्रिय था। जन्माष्टमी के दिन मीठे व्यंजन बनाए और खाए जाते हैं। खीर और पेड़ा इस दिन का सर्वाधिक प्रिय आहार माना जाता है। लोग अपने भोजन में इस दिन नमक डालने से परहेज करते हैं। जन्माष्टमी का यह उपवास मध्य रात्रि को श्रीकृष्ण भगवान के जन्म के बाद तोड़ा जाता है। यह उपवास भगवान के प्रसाद को ग्रहण करने के साथ ही समाप्त होता है। हालांकि बदलते परिवेश में जब बच्चे भी उपवास करने लग गए हैं तो कड़े नियमों में कुछ परिवर्तन भी आए हैं। उपवास के दौरान संेधा नमक का प्रयोग पूरी तरह वर्जित रहता है।
जन्माष्टमी रेसिपीजसिंघाड़े की पूरी, श्रीखंड, गोपालकला,खीर आदि पकवान जन्माष्टमी के अवसर पर काफी समय से बनते चले आ रहे हैं। ऐसे ही कुछ पकवान बनाने की विधि यहां दी गई है
कम समय में बनने वाले पकवान>>> श्रीखंड>>> सिंघाड़े की पूड़ी>>> पेड़ा>>> तिल की खीर>>> आलू /अरवी की चाट
जन्माष्टमी की खास रेसिपीज>>> खीर>>> मुरुक्कू >>> गोपालकला>>> कलाकंद
श्रीखंड
बनने में लगने वाला समय : 15 मिनट
आवश्यक सामग्री1 किलो दही । प्रयोग में लाने से पहले इसे मलमल के कपड़े में 2-3 घंटे तक लटका कर रखते हैं।1 चम्मच गर्म दूध3/4 से 1 कप पाउडर चीनी2 चम्मच इलाइची पाउडर केसर के कुछ बारीक टुकड़े पिश्ता और बादाम के लंबे टुकड़े (ऐच्छिक)
बनाने की विधि:केसर को दूध में मिला लें और इसे अलग रख दें। एक कटोरे में दही, चीनी, केसर मिक्स और इलाइची पाउडर डाल दें। अब सारी सामग्रियों को हाथ से या मिक्सी की मदद से अच्छे से मिला लें। अंत में इसे पिश्ता और बादाम से इच्छानुसार सजा लें।
सिंघाड़े की पूरी
बनने में लगने वाला समय : 20-25 मिनट
आवश्यक सामग्री1 कप सिंघाड़े का आटा1/4 कप उबला पिसा हुआ आलू1/4 कप कटा हुआ पालक1 चम्मच तेल2 कटे हुए हरे मिर्च 2 चम्मच अजवाइन के दाने1/4 कप धनिया क ा पत्ता 1 चम्मच लाल चिली पाउडरआवश्यकतानुसार नमकज्यादा भूंजने के लिए तेल
बनाने की विधि: सारी आवश्यक सामग्रियों क ो मिला लें। आटे को गूंथकर बेलन पर कुछ पूरी बेल लें। सफेद आटे में लगने वाले पानी की मात्रा की अपेक्षा यहां पूरी प्रक्रिया में कम पानी का इस्तेमाल करें। पैन में खाने वाले तेल को गर्मकर पूरियों को तब तक तलते रहें, जब तक कि ये भूरे रंग के और कुरकुरे नहीं हो जाते हैं। अब इसे दही और अचार के साथ परोसिए।
पेड़ा
बनने में लगने वाला समय: 20 मिनट
आवश्यक सामग्री 500 ग्राम खोया, चूर किया हुआ300 ग्राम पाउडर चीनी8-10 पिस्ता का दाना2-3 बूंद खाने वाला रंग (ऐच्छिक)1/2 इलाइची पाउडर बिस्कुट का सांचा
बनाने की विधि: एक पैन में चीनी के साथ खोया को मिक्स कर लें। कम आंच पर इसे गर्मकर धीरे धीरे चलाते रहें। इसे तब तक पकाते रहें जब तक कि मिक्सचर गाढ़ा नहीं हो जाता। फिर इसे 10 मिनट तक ठंडा कर दें। इसमें इलाइची पाउडर और खाने वाले कलर को मिला दें। अच्छी तरह मिला देने के बाद हाथ में मिक्सचर के छोटे टुकड़े को उठाकर बिस्कुट के सांचे में रखकर दबाव डालें। फिर इसे सावधानी से पलट लें। अब इसके केन्द्र में 2-3 दाने पिस्ता का रख दें। आपका लजीज पेड़ा खाने को तैयार बना है।
तिल की खीर
आवश्यक सामग्री
100 ग्राम सफेद तिल100 ग्राम सूखा नारियल40 ग्राम चीनी1 चम्मच मुनक्का या किशमिश1 चम्मच काजू टूटे हुए और गर्म पानी में भिगोए हुए4-5 हरी इलाइची1 लीटर फुल क्रीम दूध1 टिन कन्डेंस्ड या संघनित दूध
बनाने की विधि: सूखे तिल को भूंजकर इसके टुकड़े कर लें। इसे एक किनारे रख लें। एक सॉस पैन में दूध उड़ेल लें और इसे 10 मिनट तक उबालते रहें। साथ ही इसे हिलाते भी रहें।
फिर इसमें कंडेंस्ड दूध मिलाकर अगले 8-10 मिनटों तक पकाते रहें। अब इसमें इलाइची के दाने और चीनी को मिला दें। धीरे धीरे चलाते रहें। अब इसमें भूना हुआ तिल और सूखा नारियल मिलाएं। 12-12 मिनट और पकाएं। खाने की तश्तरी में डालकर किशमिश और काजू के दानों से इसे सजा लें। इसे फास्ट फूड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आलू /अरवी की चाट
आवश्यक सामग्रियां
100 ग्राम इमली250 ग्राम पोटैटो या अरवी2 चम्मच जीरा पाउडर2-3 लाल सूखा मिर्च1/2 चम्मच सूखा अदरक पाउडर125 ग्राम गुड़ या चीनी1/2 चम्मच नमकचाट मसाला, चिली पाउडर
बनाने की विधि: 1-2 घंटे इमली को हल्के गुनगुने पानी में भिगो दें। ऐसा आप व्यंजन बनाने के एक दिन पहले भी कर सकते हैं। फिर उसे अपनी उंगलियों से मिला लें और बीच के न खाने वाले पदार्थ को फेंक दें। अगर आप उसे भी प्रयोग में लाना चाह रहे हैं तो उंगलियों से सभी को मिला दें।
अब आप पिसे हुए गुड़ या चीनी को आधे चम्मच नमक और अदरक पाउडर से मिला दें। अगर आप इस सॉस को लंबे समय तक प्रयोग में लाना चाहते हैं तो इसे गर्म कर तब प्रयोग में लाएं जब यह ठंडा हो जाता है।
एक सूखे फ्राइंग पैन में धनिया पाउडर को सूखे मिर्च के साथ फ्राइ करें। जब इसका रंग भूरा हो जाता है तो इसे एक प्ल्ेाट में निकाल लें। अब इसे बेलन जैसी किसी चीज से क्रश कर लें। इसे इमली के सॉस पर छिड़क लें। इसे थोड़ा सा चख लें। अब अगर आपको लगे और आपको पसंद हो तो इसमें आप कुछ चम्मच पुदीना का सॉस या पुदीना क ा पत्ता घिसकर डाल सकते हैं।
आलू उबाल लें और इसके छिलके को उतार लें। इसके टुकड़े बनाकर अलग रख लें। जब आप सर्व करें तो आलू या अरवी को एक छोटे कटोरे में प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग अलग रखें। इस पर नमक,चाट मसाला,लाल मिर्ची पाउडर,एक चम्मच दही और इमली का सॉश छिड़क दें। यह काफी स्वादिष्ट और बनाने में काफी आसान है।
खीर
बनने में लगने वाला समय : 30-40 मिनट
आवश्यक सामग्री1 कप बासमती चावल1 कप कंडेंस्ड दूध1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर, गर्म दूध में मिला हुआ3-4 कप दूध 1-2 कप पानी मिक्स किया हुआ1/2 कप शक्कर 1 चम्मच किशमिश1 चम्मच काजू, सूखा भूना हुआ1 चम्मच पाउडर इलाइची
बनाने की विधि: एक पैन में दूध डालकर इसमें चावल मिला लें। इस मिश्रण को कम आंच पर रखकर पकाएं जब तक कि यह अच्छी तरह पक नहीं जाता है। ऐसा होने में करीब आधे घंटे का समय लगेगा। इसमें कंडेंस्ड दूध मिलाएं, चीनी मिलाएं। इसको तब तक चलाते रहें जब तक कि शक्कर पूरी तरह मिल नहीं जाता और मिक्सचर गाढ़ा नहीं हो जाता है। इसमें बादाम और किशमिश मिला लें। इलाइची के पाउडर को अत्तिरिक्त स्वाद के लिए छिड़क दें। इसे आप ठंढा और गर्म दोनों परोस सकते हैं।
मुरुक्कू (राइस चकली)
बनने में लगने वाला समय : 20-25 मिनट
आवश्यक सामग्रीचावल का आटा 340 ग्रामचने का आटा 120 ग्रामतिल दाना 1 चम्मचचिली पाउडर 3 चम्मचहींग 1/2 चम्मचमक्खन 2 चम्मचतेल और नमक जरूरत के मुताबिक
बनाने की विधि: चावल और चने के आटे को मिलाकर उसमें चिली पाउडर, हींग, मक्खन और नमक को मिला दें। तिल के दानों को धोकर इसे आटे के मिक्सचर में मिलाएं। पानी मिलाकर,गूंथकर इसका छोटा छोटा लोया बना लें। लोया को मुरुक्कू सांचे में रखकर, गर्म तेल की कड़ाही में डुबो दें। जब यह कुरकुरा और भूरा हो जाएगा तो इसे कड़ाही से निकाल लें।
गोपालकला
बनने में लगने वाला समय : 25 मिनट
आवश्यक सामग्री 250 ग्राम कतरनी चावल1 नारियल पूरा ताजा और बुरादा किया हुआ100 ग्राम ककड़ी या खीरा60 ग्राम दही2 हरी मिर्च1 चम्मच घी1 चम्मच जीरा1/2 इंच अदरक1/2 चम्मच चीनीस्वादानुसार नमक
बनाने की विधि: कतरनी चावल को 10-15 मिनट भिंगो दें। ककड़ी को छोटे छोटे टुकड़ों में बांट लें और हरी मिर्च और अदरक के भी टुकड़े कर लें। एक छोटे पैन में घी रख लें। इसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक मिला लें। इसमें कतरनी चावल डाल दें और सारी सामग्रियों को मिला लें। इसे अंत में अच्छी तरह मिला लें। डिश तैयार है।
कलाकंद
आवश्यक सामग्री
2 लीटर दूध1/2 से 3/4 कप चीनीकटे हुए बादाम या पिस्ता सजाने के लिएचांदी वर्क (ऐच्छिक)1/2 चम्मच सिट्रिक एसिड 1/2 कप पानी में मिला हुआ
बनाने की विधि: आधे दूध को उबाल लें और जब यह उबलने लगे तो इसमें सिट्रिक घोल मिला दें। गैस बंद कर दें। जब छना बन जाए तो मलमल के कपड़े से इसे छान लें और जितनी मात्रा में ज्यादा पानी है उसे दबाकर निकाल लें। इसे गूंथना मना है। बचे हुए दूध को एक बड़े पैन में डालकर उबाल लें। इसमें छना डालकर तब तक उबालें जब तक मिक्सचर गाढ़ा नहीं हो जाता। इसे लगातार चलाते रहें। चीनी मिलाकर इसे पकाते रहें। इसे तब तक चलाते रहें जब तक कि यह एक ढेर के रूप में सामने न आ जाएं। इसे एक ट्रे में रखें, चांदी के वर्क का प्रयोग करें और कटे हुए बादामों के टुकड़ों से इसे सजा लें।