मुंबई. लता से जुड़ी कुछ और बातें
>> मशहूर शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व ने एक बार लिखा था कि लता अच्छा गाती हैं लेकिन वे करुण रस के साथ न्याय नहीं कर पातीं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी आवाज की पिच कुछ ज्यादा ही ऊंची है।
>> 1985 में 9 जून को लताजी के टोरंटो पहुंचने पर उनके सम्मान में वह दिन एशिया डे घोषित किया गया था। इसके अलावा उन्हें यूएसए, हॉस्टन, टैक्सास में सम्मानीय नागरिकता भी प्रदान की गई।
>> भारत के चार सर्वोच्च सम्मानों में से तीन पद्म भूषण, पद्म विभूषण और भारत रत्न से उन्हें नवाजा जा चुका है। इसके अलावा राजीव गांधी अवॉर्ड, नूरजहां अवॉर्ड के अलावा ईएमआई लंदन की प्लेटिनम डिस्क पाने वाली वे इकलौती एशियन हैं।
>> लता मंगेशकर भारत के गायकों में पहली थीं जिन्हें लाइव कॉंसर्ट के लिए लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में आमंत्रित किया गया। 1973 में रक्षा मंत्री वीके कृष्ण मेनन के आग्रह पर तीन दिन उन्होंने इस ऐतिहासिक हॉल में प्रस्तुति दी थी। 1979 में वे दोबारा रॉयल अलबर्ट हॉल गईं और इस बार वे रेन ऑर्केस्ट्रा के पश्चिमी संगीतकारों के साथ गाने वाली पहली भारतीय गायिका बन गईं।