
Spotlight
Mothers Day Mothers Day मर्दस डे स्पेशल
मां शब्द में जादू भरा अहशास होता है और वह अपने बच्चों की चिंता और उनके सुख के लिए क्या कुछ नहीं करती। जब आप स्कूल के लिए जा रहे होते हो तो टिपिन तैयार करके देना , आपकी किताबों और अन्य ऐसी बहुत सी बातें जो आपकी जिंदगी के लिए जरूरी होती है मां वह सब करती है। तो दोस्तों इस बार मदर्स डे पर मां के लिए आप खुद किचन में जाएं और उनकें लिए अपने हाथों से पकवान बनाकर उनकें सामने पेश करें और मदर्स डे को खुशियों भरा बनाएं । अरे चिंता ना करे क्या और कैसे बनाना है उपया हम बता रहें है। पेश है कुछ ऐसे व्यंजन जो बनाने में तो आसन है ही साथ ही इनका जायका भी मजेदार रहेगा । तो सोच क्या रहें है पढ़े और बनाए स्पेशल दिन पर स्पेशल पकवान अपने हाथों से और मां के सामने पेश करें :
मीठा पोंगल
क्या चाहिए
3 कप दूध, 5 कप पानी, 200 ग्राम चावल,
75 ग्राम मूंग दाल छिलके वाली,
200 ग्राम खजूर का गुड़, 5 इलायची,
25 ग्राम नारियल किसा, 50 ग्राम शुद्ध घी,
50 ग्राम काजू टुकड़े किए व भुने,
3 छोटे चम्मच किशमिश।
कैसे बनाएं?
दूध और पानी को भारी तले वाले बर्तन में उबलने रख दें। चावल और मूंग को धोकर इसमें मिला दें। पानी सूखने तक पकाएं और फिर गुड़ मिलाएं। ज़रूरत हो, तो थोड़ा-सा दूध या पानी और मिलाकर चलाएं। ध्यान दें कि चावल और दाल तले में चिपकें नहीं। मिश्रण पक जाए, तब इसमें काजू, किशमिश और नारियल मिलाएं। अंत में घी को पिघलाकर इसमें डालें। एक बार मिला लें और आंच से उतार लें। पोंगल को गर्मा-गर्म ही सर्व करें।
विशेषज्ञ सलाह
इस रेसिपी में दूध से प्रोटीन की गुणवत्ता बढ़ती है। कैल्शियम और बी श्रेणी के विटामिन मिलते हैं। खज़ूर का गुड़ होने से अच्छी मात्रा में लौह तत्व प्राप्त होता है।
......................................................................................................................
बाजरा खिचड़ी
क्या चाहिए
200 ग्राम-बाजरा साबुत,
2 बड़े चम्मच-मूंग दाल,
4-6- लौंग, 1 चम्मच-ज़ीरा,1 छोटा चम्मच-हींग पाउडर,3 चम्मच-शुद्ध घी, स्वादानुसार-नमक।
कैसे बनाएं
बाजरे को अच्छी तरह धोकर, रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे सिलबट्टे या खलबट्टे पर हल्का-सा, दरदरा कूट लें। अब बाजरे में मूंग दाल, लौंग और नमक मिला कर पकने के लिए रख दें। चाहें तो प्रेशर कुकर में भी रख सकती हैं। तीन सीटी होने या पकने के बाद उतार लें। एक बर्तन में घी गर्म करें। इसमें ज़ीरा और हींग डालें। ज़ीरा तड़क जाए, तो इसे पकी खिचड़ी पर डाल दें। मिला लें और गर्म ही परोसें। विशेषज्ञ सलाह
बहुत कम लोग जानते हैं कि बाजरे में गेहूं से भी •यादा कैल्शियम, लौह-लवण और रक्त कोशिकाओं को मज़बूत करने वाला फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसमें पोटैशियम भी है, जो रक्तचाप नियंत्रित करने में सहायक है।
.....................................................................................................................
दलिया पोंगल क्या चाहिए
50 ग्राम मूंग दाल छिलके वाली,
100 ग्राम शुद्ध घी,
50 ग्राम काजू टुकड़े किए,
२ चम्मच काली मिर्च दरदरी पिसी,
२ चम्मच-ज़ीरा पाउडर,
२ चम्मच-अदरक बारीक कटी,
आवश्यकतानुसार-पानी,
स्वादानुसार-नमक।
कैसे बनाएं?
मूंग दाल को सूखा भून लें। पानी गर्म करके इसमें भुनी मूंग दाल और दलिया मिला दें। पक जाए, तो निकालकर रख लें। भारी तले वाले बतर्न में घी डालें। इसमें अदरक, काजू, काली मिर्च और ज़ीरा डालें। हल्का चलाएं और दलिए और दाल का मिश्रण मिलाएं। आंच कम कर दें। मिश्रण तला छोड़ने लगे, तो उतार लें। दलिया पोंगल को और पौष्टिक बनाने के लिए मौसमी सब्ज़ियों को काटकर रख लें और जब पोंगल आधा पक जाए, तो उसमें मिला दें।
विशेषज्ञ सलाह
दलिया पकने के बाद 5 से 7 गुना फूल जाता है परंतु ऊर्जा कच्ची मात्रा जितनी ही मिलेगी। घी होने के बावजूद 4-5 लोगों के हिसाब से हर एक के हिस्से एक चम्मच ही घी आएगा। वज़न कम करने वालों के लिए यह आदर्श है।