नवरात्रि के दौरान उपवास किया जाता है और सूर्यास्त के बाद एक बार ही भोजन किया जाता है, इसलिए नवरात्रि रेसिपीज कुछ अलग हटकर होती हैं। इनका शाकाहारी होना एक आवश्यक शर्त है। इनमें प्याज और लहसुन का प्रयोग वर्जित है।
इन दिनों बनने वाले व्यंजनों में कुछ खास सामग्रियांे और सब्जियों का प्रयोग होता है। जैसे जैसे क्षेत्र बदलता है वैसे वैसे पकवानों में भी विविधता दिखने लगती है।
मसालों में सिर्फ लाल मिर्च, हल्दी और जीरा का उपयोग होता है। सारे पकवानों में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इस दौरान दूध, दही, बादाम और फलों के सेवन की स्वतंत्रता रहती भास्कर डॉट कॉम की ओर से नवरात्रि के मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों की कुछ विधियां प्रस्तुत की जा रही हैं..
कूटू पकोड़ा
................आवश्यक सामग्री
3 आधा उबला हुआ मध्यम आकार का आलू
1/2 चम्मच नमक
1/2 छोटे चम्मच से काली मिर्च
1 कप कूटू या फाफरे का आटा
3/4 चम्मच बेकिंग पाउडर
तलने के लिए घी या वेजिटेबल तेल
1/4 कप कटा हुआ धनिया पत्ता
विधि
एक कटोरे में आटा, नमक, काली मिर्च और धनिया को मिला लें।
मिक्सचर में पानी मिला लें और इसे मसलकर लेई तैयार कर लें। लेई को तब तक मसलें जब तक यह क्रीम जैसी न बन जाए।
अब इसे ढंककर 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
जब आलू पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे छीलकर कोणीय यानी डायगोनल आकार में काट लें।
गहरा तलने के लिए मद्धम आंच रखकर एक पैन या कड़ाही में घी या तेल क ो खूब गर्म कर लें।
आलू के कटे हुए टुकड़ों को लेई में इस तरह से डुबोएं कि उसका कोई हिस्सा अछूता न रहे।
अब आलू के इन लेई कोटेड टुकड़ों को एक-एक कर गर्म तेल में डालते जाएं। एक फ्राइंग पैन में आसानी से जितने भी टुकड़े आ जाएं उतना एक साथ आप तल लें।
इन्हें तब तक तलें जब तक यह सुनहरा और कुरकुरा ना हो जाए।
सर्व करते समय यह सावधानी अवश्य बरतें कि इसे गर्म ही परोसें क्योंकि ठंडा होने पर यह मुलायम हो जाता है और इसका कुरकुरापन जाता रहता है। मुलायम पकोड़े आपके जायके को बिगाड़ देता है।