नवरात्रि के दौरान उपवास किया जाता है और सूर्यास्त के बाद एक बार ही भोजन किया जाता है, इसलिए नवरात्रि रेसिपीज कुछ अलग हटकर होती हैं। इनका शाकाहारी होना एक आवश्यक शर्त है। इनमें प्याज और लहसुन का प्रयोग वर्जित है। इन दिनों बनने वाले व्यंजनों में कुछ खास सामग्रियांे और सब्जियों का प्रयोग होता है। जैसे जैसे क्षेत्र बदलता है वैसे वैसे पकवानों में भी विविधता दिखने लगती है।
मसालों में सिर्फ लाल मिर्च, हल्दी और जीरा का उपयोग होता है। सारे पकवानों में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इस दौरान दूध, दही, बादाम और फलों के सेवन की स्वतंत्रता रहती भास्कर डॉट कॉम की ओर से नवरात्रि के मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों की कुछ विधियां प्रस्तुत की जा रही हैं..
................
आवश्यक सामग्री
1 आलू उबला, छिला और मसला हुआ
8 से 10 पिसी हुई हरी मिर्च
1 कप साबुदाना
1/2 कप अच्छे से पिसी हुई भूनी मूंगफली
स्वाद के मुताबिक सेंधा नमक
गहरा तलने के लिए तेल
विधि
साबूदाने को अच्छी तरह धोकर बचे हुए पानी को फेंक दें।
दो से तीन घंटे तक इसे भिगोकर ही रहने दें।
अब इसमें तेल क ो छोड़कर सभी जरूरी सामग्रियां मिला दें।
मिलाकर इसे एक पेस्ट के रूप में तैयार कर लें।
गहरे फ्राइंग पैन में तेल को गर्म कर लें।
हाथों को गीलाकर छोटे छोटे बॉल का आकार बना लें।
मद्धम आंच पर गर्म तेल में इन गोल टुकड़ों को डाल दें।
इसे तब तक तलते रहें जब तक यह लाल और कुरकुरा ना हो जाए।
चलनी या छलनी की सहायता से इसे सुखाकर निकाल लें।
आपके पास करीब 10 वड़े बनकर तैयार हो हैं।
इसे मूंगफली की चटनी के साथ परोसें।