HomeSpotlightNavratri Navratri

छोला दाल

नवरात्रि के दौरान उपवास किया जाता है और सूर्यास्त के बाद एक बार ही भोजन किया जाता है, इसलिए नवरात्रि रेसिपीज कुछ अलग हटकर होती हैं। इनका शाकाहारी होना एक आवश्यक शर्त है। इनमें प्याज और लहसुन का प्रयोग वर्जित है। इन दिनों बनने वाले व्यंजनों में कुछ खास सामग्रियांे और सब्जियों का प्रयोग होता है। जैसे जैसे क्षेत्र बदलता है वैसे वैसे पकवानों में भी विविधता दिखने लगती है। मसालों में सिर्फ लाल मिर्च, हल्दी और जीरा का उपयोग होता है। सारे पकवानों में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इस दौरान दूध, दही, बादाम और फलों के सेवन की स्वतंत्रता रहती भास्कर डॉट कॉम की ओर से नवरात्रि के मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों की कुछ विधियां प्रस्तुत की जा रही हैं..

chola dal................

आवश्यक सामग्री
1 कप अलग किया हुआ चना दाल
1/4 कप हल्दी का पाउडर
2 लाल सूखा हुआ मिर्च
3 लौंग
2 दालचीनी की डंडी
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
1/2 जीरा दाना
1 इंच अदरक
2 हरी मिर्च
3 चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच ताजे नारियल का बुरादा
1 चम्मच चीनी
स्वाद के मुताबिक नमक

विधि
दाल को पानी में एक घंटे तक भिगोकर रखें।
दाल को लौंग, दालचीनी, हल्दी, चीनी, इलायची और नमक के साथ प्रेशर कुकर में पकाएं।
पैन में तेल गर्मकर उसमें जीरा डाल दें।
फिर उसमें लाल मिर्च, कटा हुआ हरा मिर्च और अदरक डाल दें।
दो से तीन मिनट तक उसे पकाएं।
अब इस स्वाद बढ़ाने वाली चीज को उबली दाल में डालकर अच्छे से मिलाएं।
अगले दस मिनटों तक इसे पकाएं।
चावल के साथ गर्म परोसने से पहले इसे नारियल के बुरादे से सजा लें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: