bhaskar Web English
HomeSpotlightRakshabhandan Rakshabhandan

बंधन प्रेम का

मुंबई: भारत विश्व में अपने परिवर्तनशील विभिन्नता और व्यावहारिकता के लिए जाना जाता है। भारत में सभी उत्सवों पर लोगों का समाजिक जमावड़ा लगता है। भारत उत्सवों का देश जहां सभी पर्व एक समान हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह उत्सव देश के नागरिकों को एक मौका प्रदान करता है कि वे अपने बीते हुए कल और वैरभाव और भेदभाव को भूलाकर एक नई जिंदगी की शुरुआत करें।

रक्षा बंधन भी इन उत्सवों में से एक है जो हर भारतीय के दिल में एक अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। रक्षा बंधन भाई और बहनों का उत्सव है। इस दिन बहनें -भाइयों raksha bandhanकी कलाई पर राखी बांधती हैं। ये राखी इस बात का प्रमाण है कि भाई अपनी बहन को दुनिया की बुराइयों से रक्षा करेगा। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग समय को ज्यादा महत्व दे रहें जिससे शारीरिक दूरियां बढ़ती जा रही हैं, इसके बावजूद यह एक ऐसा दिन जो सहोदरों को आपस में जोड़ता है।

नोबल विजेता कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा है कि रक्षा बंधन त्योहार समाजिक त्योहार है और इसमें सभी धमोर्ं के लोगांे के साथ मिलकर मनाया जाए जिससे इनमें राष्ट्रीयता की भावना पैदा हो। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर सही मायने लोगों के बीच भाईचारे को बनाना है तो रक्षा बंधन के दिन पौराणिक तरीके से हाथों में रंगीन धागे को बांधा जाए।

हालांकि आज भारत में पाश्चात्य संस्कृति तेजी से नौजवानों पर हावी हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद राखी का पर्व अपना महत्व नहीं खोया है। आज के समय में राखी बांधना भाई बहनों के बीच ही नहीं रह गया है। अब लड़कियां रक्षा बंधन के दिन अनाथालयों और जेलों में जाकर वहां रहने वाले अनाथ और बंदियों को भी राखियां बांधती हैं।

आज रक्षा बंधन का त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं मनाया जाता है। यह पर्व अब हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी बहुत धूमधाम से मनाते हैं। राखी के आने से जहां बाजारों में रौनक लौट आती हैं वहीं राखी बेचने के व्यवसाय में अब मुस्लिम समुदाय भी आगे आए हैं। इस उत्सव पर कई कंपनियों ने राखी भेजने के लिए विशेष तौर पर आकर्षक पैकेज भी चला रहे हैं। इस होड़ में डाक विभाग भला कैसे पीछे रहता।

प्रकृति संरक्षण के लिए वृक्षों को राखी बांधने की परंपरा भी प्रारंभ हो गया है। दिल्ली में यमुना नदी को विलुप्त होने से बचाने के यमुना सत्याग्रह के प्रतिभागी राखी के दिन यमुना के किनारे वृक्षांे को राखी से बांधेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: