HomeSpotlightRakshabhandan Rakshabhandan

छोटी-छोटी बड़ी बातें

* राखी व्यापार से जुड़े मुस्लिम:
बडोदरा. rakhiगुजरात के अधिकतर शहरों में राखी त्योहार के उत्सव पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राखी की दुकाने खोलीं है। ये दुकाने गुजरात के संवेदनशील शहरें जैसे बडोदरा, गोधरा, डोहाद, खोदा, आनंद, राजकोट, भावनगर और सूरत में देखे जा सकते हैं। लेकिन रक्षा बंधन के उत्सव पर इस संवेदनशील राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द का दृश्य देखते ही बनता है। रक्षा बंधन का यह त्योहार मुस्लिम परिवारों की कमाई का एक जरिया भी बना है।

* पाक में भी राखी की तैयारी:
कराची. भाई की कलाई, बहनों का प्यार.। रेशम के कच्चे धागों से बंधने वाले अटूट रिश्ते के पावन त्योहार पर पाकिस्तान में भी हिंदू महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कराची के नौजवान युवतियां शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से शाम तक राखियां, आरती थाली की खरीदारी करने में व्यस्त हैं। राखी का त्योहार धर्म, जात-पात से ऊपर एक सांस्कृतिक पर्व है और यह पाकिस्तान और विदेशों में भी बड़ी उत्साह से मनाया जाता है। कराची में इस दिन हिंदू अपने घरों में त्योहार को मनाते हैं। कहीं-कहीं यह सार्वजनिक स्थानों पर भी मनाया जाता है।

* मैंग्लोर में राखी की धूम:
मैंग्लोर. भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन बड़े ही उत्साह से उत्तर भारत में मनाया जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह त्योहार मैंग्लोर में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाने लगा है। मैंग्लोर के अधिकतर हिंदू इस शुभ दिन को अपने घरों में मनाना पसंद करते हैं। लेकिन यहां पर ऐसे भीmanglore जगह हैं जहां लोग इसे सार्वजनिक समारोह के रूप में मनाते हैं, जहां लड़कियां जिनके भाई नहीं होते हैं वो अपने एक अच्छे मित्र को पवित्र राखी बांधकर अपना भाई बनाती हैं जिन पर उन्हंे भरोसा होता है। बाजार में बढ़ी चहल पहल से भी पता चलता है कि रक्षा बंधन का त्योहार यहां कितना उत्साह से मनाया जाता है।

* भारत और विदेश में 24-72 घंटे में भेजें राखी:
expमुंबई. एक्सपीएस कूरियर कंपनी ने राखी के त्योहार पर एक अनमोल नजराना पेश किया है। अनमोल राखी सेवा योजना के तहत आप अपने भाई को राखी भारत में 13000 स्थानों पर और विदेश में 200 स्थानों पर 24 से 72 घंटे के अंदर भेज सकते हैं। योजना के तहत आप डिजायनर राखी, रोली और चावल और शुभकामना कार्ड भेज सकते हैं जो आपके भाई के द्वार तक पहुंचा देगा। इस योजना के तहत भारत में इस सेवा के लिए 101 रुपए खर्च करने पड़ंेगे जबकि भारत से विदेश में भेजने वालों को 1001 रूपए खर्च होंगे।

* राखी भेजने के लिए खास लिफाफा:
पुणो. रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर बहनों का प्यार भरा राखी मेल को प्यारे भाइयों तक पहुंचाने के लिए पुणो डाक क्षेत्रीय विभाग ने शहर के 16 स्थानों पर राखी मेल कोrakhi envelope भेजने के विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत डाक विभाग ने राखी भेजने वालों के लिए नए लिफाफा का प्रयोग करने के लिए कहा है। यह लिफाफा शहर के मुख्य डाकघर और महत्वपूर्ण स्थानों पर उपलब्ध है।

* बीजेपी महिला शाखा का सीमा क्षेत्रों में राखी अभियान शुरू:
अहमदाबाद. राखी के इस पवित्र त्योहार पर भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा ने देश में पहली बार सीमा पर तैनात भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों को राखी बांधने का एक अभियान शुरू किया है। महिला मोर्चा के जेनरल सेक्रेटरी ने कहा कि इस अभियान के तहत गुजरात, राजस्थान, पंजाब, कश्मीर और उत्तर-पूर्व राज्य मणिपुर में सीमा पर तैनात जवानों तक राखी पहुंचायी जाएगी।

* सेट्स पर राखी उत्सव मना:
स्टार प्लस पर प्रसारित होने कार्यक्रम अमूल स्टार वोआइस ऑफ इंडिया के सेट पर पवित्र रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम में ज्यूरी सदस्य जतिन ललित की बहन ने सेट पर राखी लेकर आई और अपने भाई जतिन को राखी बांधी। इस मौके पर जतिन भावुक हो गए और उन्होंने अपनी बहनों के लिए एक भ्रातृवत् एक गाना भीrakhi गाया। इसके साथ उनके सारे परिवार ने साथ मिलकर बेकरार दिल गाना भी गाया।

* यमुना का बचाव राखी से :
नई दिल्ली. राखी जिसका सांकेतिक अर्थ है- ध्यान और रक्षा करना, को यमुना बचाव के सक्रिय प्रतिभागियों ने पुरानी विशाल नदी यमुना को नाश होने से बचाने के लिए अपना महत्वपूर्ण हथियार बनाया है। इस मंगलवार को जब सारी दुनिया रक्षाबंधन के त्योहार को मनाएगी, उस दिन यमुना सत्याग्रह के प्रतिभागी यमुना के किनारे पेड़ों को राखी बांधेंगे। ये प्रतिभागी विगत 24 दिनों से यमुना नदी पर नजर रख रहे हैं। इस सत्याग्रह में उन्हें किसानों, छात्रों और अन्य सामाजिक कार्यकत्ताओं से सहयोग मिला है और ये लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि यमुना नदी और पेड़ों को बचाने में हमारी मदद करें।

* राजकोट में बहनों के लिए रेडिमेड राखी थाली:
राजकोट. रेशम के कच्चे धागों से बंधने वाले अटूट रिश्ते के लिए गुजरात के बाजारों में विभिन्न प्रकार की राखियों, धार्मिक हाथ बैंड और अन्य सामग्रियांे से सजे-धजे हैं। rakhi thaliप्रमुख बाजारों में सुबह से शाम तक महिलाएं-युवतियों की खरीदारी के लिए आवाजाही हो रही है। इस बार इन बाजारों में आकर्षक रेडिमेड राखी थाली ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। एक राखी थाली में त्योहार में प्रयोग होने वाले सामग्री जैसे- मिठाइयां, राखी, गणोश भगवान की छोटी मूर्ति उपलब्ध है। इसलिए इन रेडिमेड थालियों की मांग ज्यादा है।

* राखी मनाओ, चॉकलेट खाओ:
भाई और बहन के रिश्ते को परिभाषित करने वाले त्योहार रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाने की तैयारियां देश भर में शुरू हो चुकी हैं और इस त्योहार की मिठास बढ़ाने के लिए कैडबरी इंडिया ने इस राखी पर सेलिब्रेशन बंधन गिफ्ट पैक की नई रेंज तैयार की है।

60 रुपए से 200 रुपए तक के आकर्षक गिफ्ट पैक्स में कई किस्म की चॉकलेट्स हैं जो विशेष रूप से रक्षाबंधन के लिए पैक की गई हैं। रीटेल के अलावा कैडबरी ने रेडियो चैनल रेडियोसिटी के साथ मिलकर एक दो सप्ताह का इंटैरेक्टिव कार्यक्रम भी शुरू कर रखा है।

* रक्षाबंधन गिफ्ट बोले तो .. आईपॉड शफल:
रक्षाबंधन पर जो भाई इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वे अपनी बहनों को तोहफे में क्या दें, उनके लिए आईपॉड शफल एक बेहतर विकल्प हो सकता है। प्रमोशनल ऑफर के जरिए 10 अगस्त से 10 सितंबर तक 1 जीबी की फ्लैश मेमोरी वाले आईपॉड शफल की खरीदी पर 560 रुपए का एक मुफ्त ट्रैवल चार्जर की योजना है।

इसके अलावा इसमें आई टच्यून्स का विकल्प भी है जिसके लिए यूजर तकरीबन 4 मिलियन गीतों में से अपने पसंदीदा चुन सकते हैं। इससे अलग और भी कई फीचर आईपॉड शफल में मुहैया कराए गए हैं। यह आईपॉड शफल किसी भी एपल इमेजिन स्टोर या अपोलो रिसेलर्स पर उपलब्ध है।

* एनआरआई ऑनलाइन मनाएंगे राखी:
भाई और बहन के बीच अटूट रिश्ते को बरकरार रखने वाला त्योहार न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में मनाया जाएगा। 28 अगस्त को दुनिया भर के देशों में बसे भारतीय रक्षाबंधन मनाने के लिए तैयार हैं।rakhi

एनआरआई की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लोकप्रिय साइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एनआरआई-वर्ल्डवाइड.कॉम ने राखी के लिए ई कार्डो की उम्दा रेंज के साथ ही राखी के लिए विशेष व्यंजनों की विधियां भी उपलब्ध कराई हैं। गौरतलब है कि यह साइट एनआरआई साइट की श्रेणी में अव्वल है। रोजाना अपडेट होने वाली इस साइट को हाल ही में कम्युनिटी पोर्टल श्रेणी में आईनोवा अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है और पहले इसे गोल्डन वेब अवॉर्ड भी मिल चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: