Spotlight
Rakshabhandan Rakshabhandan मुंबई: बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है.. की जगह आप अनजाने में अपने भाई का दिमाग तो खराब करने नहीं जा रहीं। ‘मेड इन चाइना’ राखियों की चमक दमक आपसे ऐसा करवा सकती हैं। बच्चों में पोकेमान और शिनचान वाली राखी इन दिनों खास लोकप्रिय हो चुकी है। इस चमकीली राखी के खतरे भी बड़े हैं जिनका असर दिमाग पर हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी राखियों से बच कर रहा जाए। परंपरागत भारतीय राखी से कोई नुकसान नहीं है।
खतरा : चीन निर्मित चमकीली राखी में प्रयुक्त कैडमियम और लैड नुकसानदायक हैं। विषैले पदार्र्थो के प्रभावों के विशेषज्ञ अभय कुमार कहते हैं कि परीक्षण में इनकी पुष्टि हो चुकी है। इसमें उसी रंग और पीवीसी पदार्थ का उपयोग किया गया है जो चीन निर्मित खिलौनों में होता है। चूंकि बच्चे उसी हाथ से खाना खाते हैं जिन पर राखी बंधी होती है इससे खतरा बढ़ जाता है। बाजार में 20 से 450 रु. तक की राखियां हैं।
एनीमेटेड व ई-राखी : हाई टैक होती दुनिया में ई-राखी और एनीमेटेड राखी का प्रचलन भी बढ़ गया है, लेकिन आज भी परंपरागत तरीके से आने वाली राखी का दुनियाभर में बसे भारतीयों को इंतजार रहता है। विदेशों में या दूसरे शहरों में बसे भाई भले ही बहनों के पास व्यस्तता के कारण न जा पाते हों लेकिन पोस्टमैन या कूरियरमैन पर नजरें गड़ाए रहते हैं कि कब वह बहन की प्यारभरी राखी वाला लिफाफा लेकर आए। बीपीओ कर्मी विनीता राज कहतीं हैं कि मेरा भाई वर्जीनिया में है। उससे इंटरनेट पर रोज चैटिंग करती हूं लेकिन राखी डाक से भेजी है।
मुंबई की एक एनजीओ संस्था के विशेषज्ञ का कहाना कि इन राखियों में खिलौनो की तरह ही लीड युक्त पेंट और पीवीसी का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि जितनी चमकीली राखी होगी, खतरा उतना ही अधिक होगा। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी राखियों से बच कर रहा जाए। परंपरागत भारतीय राखी से कोई नुकसान नहीं है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य प्रताप को अब डाकिए का इंतजार रहता है, उनकी बहन ने उन्हें राखी भेजी है।
खतरनाक लैड की कम मात्रा भी यदि बच्चे निगल लें तो वह मानसिक समस्या का कारण बन सकती है।
—डॉ. रजनी देसाई
माता-पिता अपने बच्चों को चीन में बनी राखियों से दूर ही रखें।
—डॉ. रूप गुरसहानी, हिंदुजा अस्पताल मुंबई
बच्चों में दीवानगी
पोकेमान और उसके जैसे काटरून केरेक्टर ‘मेड इन चाइना’ राखियों पर लगे होने के कारण बच्चों में इन राखियों के प्रति खासी दीवानगी है।