Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007 जोहानिसबर्ग: प्रथम ट्वेंटी 20 वल्र्ड क्रिकेट प्रतियोगिता 11 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका की धरती पर प्रारंभ होगी। उद्घाटक मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका व वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट के इस नए अवतार के लिए अभी माहौल नहीं बन सका है लेकिन जब चौकों व छक्कों की झड़ी लगेगी तो क्रिकेट प्रेमी रोमांच का एहसास करने लगेंगे।
वैसे क्रिकेट के बेताज बादशाह ऑस्ट्रेलिया और मेजबान दक्षिण अफ्रीका को मंगलवार से शुरु हो रहे ट्वेंटी २क् वल्र्ड क्रिकेट में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन अन्य टीमों की चुनौती को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया इस वर्ष मार्च-अप्रैल में वेस्टइंडीज में आयोजित वल्र्डकप में खिताबी हैट्रिक पूरी कर चुका है। उसने गत वर्ष अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती थी।
पोंटिंग ब्रिगेड की नजर अब ट्वेंटी २क् खिताब पर है। जहां तक इंग्लैंड का सवाल है तो इंग्लैंड में २क्क्३ से ही २क्-२क् मैच खेले जा रहे हैं और उसके खिलाड़ियों को अनुभव का लाभ मिलेगा। पाकिस्तान वल्र्डकप के पहले दौर में बाहर होने की कसर ट्वेंटी २क् में निकालने को बेताब है। नए कप्तान महेन्द्र ¨सह धोनी की अगुवाई में त्रिमूर्ति (सचिन, सौरव व राहुल द्रविड़) के बिना वल्र्डकप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। श्रीलंका और न्यूजीलैंड भी खतरनाक साबित हो सकती हैं।
पहला मैच होगा रोचकटूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका टीम वेस्टइंडीज को चुनौती देने के लिए कटिबद्ध है।वैसे दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी एंड्रयू हॉल और जैक कैलिस के नहीं होने से कमजोर हो गई है, लेकिन कप्तान ग्रीम स्मिथ को गेंदबाजी की नई शक्ति पर पूरा भरोसा है। टीम की सफलता बहुत कुछ कप्तान स्मिथ, डीविलियर्स और हर्शल गिब्स के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। जस्टिन केम्प उनके ट्रम्प कार्ड हो सकते हैं। गेंदबाजी में मखाया नतिनी पर मेजबान टीम की उम्मीदें टिकी रहेंगी। दूसरी ओर वेस्टइंडीज की सफलता टीम के कप्तान रामनरेश सरवन, ब्रावो, क्रिस गेल और डेवोन स्मिथ के प्रदर्शन पर निर्भर होगी।
द. अफ्रीका को देंगे कड़ी चुनौती : सैम्युअल्स वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर मालरेन सैम्युअल्स ने कहा है कि कैरेबियाई टीम 11 सितंबर को ट्वेंटी 20 वल्र्डकप के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के समक्ष कड़ी चुनौती पेश करेगी। सैम्युअल्स ने कहा, ‘ उम्मीद है हम 2003 वल्र्डकप के उद्घाटन मुकाबले की तरह जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका अपने घर में खेल रहा है और यही उसके लिए सबसे बड़ा फायदा है, लेकिन ट्वेंटी 20 क्रिकेट में हमारा प्रदर्शन भी काफी अच्छा है। मैं फटाफट क्रिकेट के नए अवतार से खुश हूं, क्योंकि यह मेरे खेलने की शैली से मेल खाता है।’
टूर्नामेंट का प्रारूप टूर्नामेंट में चारों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सुपर आठ राउंड में पहुंचेंगी। सुपर आठ में पहुंचने वाली आठ टीमों को फिर दो ग्रुपों ‘ई’ और ‘एफ’ में बांटा जाएगा। सुपर आठ चरण में मिले अंकों के आधार पर हर ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। ग्रुप अनुसार टीमें इस प्रकार हैं ग्रुप ‘ए’- दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और बांगलादेश ग्रुप ‘बी’- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे ग्रुप ‘सी’- न्यूजीलैंड, श्रीलंका और केन्याग्रुप ‘डी’- पाकिस्तान, भारत और स्काटलैंड