HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

सफल वापसी करना चाहते हैं सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ट्वेंटी 20 वल्र्डकप में धुंआधार प्रदर्शन कर टीम में वापसी को सफल बनाने के लिए बेताब हैं। पिछले कुछ समय से Virendra Shewagखराब फॉर्म के कारण सहवाग को वनडे व टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग क्रिकेट के नए संस्करण की आक्रामक शैली के कारण टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। पत्रकारों से चर्चा में सहवाग ने कहा,‘ मैं मैच के दौरान अपने खेल और आक्रामकता पर नियंत्रण रखना चाहता हूं और उम्मीद है मैं ऐसा करने में सफल रहूंगा। मैं इस टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन कर टेस्ट व वनडे टीम में वापसी करना चाहता हूं। मेरा काम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है, बाकी सब चयनकर्ताओं पर निर्भर है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: