Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007
जोहानिसबर्ग: क्रिस गेल की 57 गेंदों पर 117 रन की विस्फोटक पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने ट्वंटी20 विश्वकप के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को उद्घाटन मैच जीतने के लिए 206 रनों की विशाल चुनौती दी है। इंडीज का यह प्रदर्शन मेजबान को 2003 के विश्वकप की याद दिला रहा है, उसके भी पहले मैच में इंडीज ने अफ्रीकी की बुरी गत बनाई थी। इसी के चलते वह पहले दौर में ही बाहर हो गया था। दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक इस नए युग के क्रिकेट विश्वकप में पहली गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। इंडीज के गेल ने इतिहास में नाम दर्ज कराने का अवसर न गंवाते हुए इस गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया।
इससे पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास के पहले ट्वेंटी-20 वल्र्डकप में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया । क्रिकेट के इस नए अवतार के लिए अभी माहौल नहीं बन सका है, लेकिन जब चौकों व छक्कों की झड़ी लगेगी, तो क्रिकेट प्रेमी रोमांच का अहसास करने लगेंगे।
वैसे क्रिकेट के बेताज बादशाह ऑस्ट्रेलिया और मेजबान को इस फटाफट क्रिकेट के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन अन्य टीमों की चुनौती को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया इस वर्ष मार्च-अप्रैल में वेस्टइंडीज में आयोजित वल्र्डकप में खिताबी हैट्रिक पूरी कर चुका है। उसने गत वर्ष अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। पोंटिंग ब्रिगेड की नजर अब ट्वेंटी20 खिताब पर है।
द. अफ्रीका : ग्रीम स्मिथ, गुलाम बोडी, मार्क बॉशर, एबी डिविलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, हर्शेल गिब्स, जस्टिन केम्प, ए.मॉर्कल, एम.मॉर्कल, मखाया एनटिनी, वी.फिलेंडर, शॉन पोलक, थाडी शाबालाला, जोहान वान डर बाथ।
वेस्टइंडीज : रामनरेश सरवन, डी. ब्रावो, चंद्रपॉल, प्रेडो कॉलिंस, नर सिंह डियोरिन, एडवर्डस, क्रिस गेल, मॉर्टन, पावेल, रामदीन, रवि रामपॉल, डेरेन सैमी, सैमुअल्स, डेवोन स्मिथ और ड्वेन स्मिथ।