Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007
कराची: विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को वापस भेजे जाने से पाक टीम काफी खुश बताई जा रही है। पीसीबी के प्रमुख नसीम अशरफ ने बताया कि शोएब जैसे बदमिजाज खिलाड़ी के हटने से खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने खुद दक्षिण अफ्रीका में मौजूद टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों से बात की है। वे सभी काफी राहत महसूस कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है जैसे उनके सिर से कोई बढ़ा बोझ टल गया है।
अशरफ ने कहा कि शोएब एपिसोड एक अफसोसजनक वाकया था। इसमंे कोई संदेह नहीं। लेकिन इससे टीम के आत्मविश्वास पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी खिलाड़ी ट्वंटी20 विश्वकप जीतने के दृढ़ संकल्पित हैं।
अशरफ ने इस बात से भी इंकार किया कि बोर्ड के प्रमुख ऑपरेटिंग अधिकारी शफकत नाघमी दक्षिण अफ्रीका जाकर शोएब प्रकरण की जांच प्रारंभ करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चई नहीं है। बोर्ड पहले ही कह चुका है कि इस पर जांच स्पर्धा के बाद होगी। शफकत केवल आईसीसी की बैठक में भाग लेने वहां गए हैं।