HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

वर्ल्ड कप से बाहर हुआ वेस्टइंडीज

dhoniजोहांसबर्ग. कप्तान मोहम्मद अशरफुल (61) और आफताब अहमद (62) तूफानी अर्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश ने ट्वेंटी 20 वल्र्डकप के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज पर 6 विकेट की उलटफेर भरी जीत दर्ज की। ग्रुप ‘ए’ के अपने लगातार दूसरे मुकाबले में पराजय के साथ वेस्टइंडीज वल्र्डकप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले उसे टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट से शिकस्त दी थी।

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी बांग्लादेश की युवा टीम के सामने वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज कोई कमाल नहीं कर सके। वेस्टइंडीज टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जमाकर इतिहास बनाने वाले क्रिस गेल इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वेस्टइंडीज की ओर से ओपनर डेवोन स्मिथ ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए स्पिनर सकीब अल हसन सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए।

165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही और ओपनर तमीम इकबाल (10) व नजीमुद्दीन (1) सस्ते में पेवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद कप्तान मोहम्मद अशरफुल और आफताब अहमद ने तीसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी कर टीम की जीत पर मुहर लगा दी। बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 2 ओवर शेष रहते विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से रामपाल और सरवन ने दो-दो विकेट लिए।

अशरफुल ने रचा इतिहासबांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने मात्र 20 गेंद पर ट्वेंटी 20 क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जमाते हुए नया इतिहास रच दिया। अशरफुल ने सरवन की गेंद पर गेल के हाथों कैच आउट होने से पूर्व तीन छक्कों व सात चौकों की मदद से 27 गेंद पर 61 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के 23 गेंद पर अर्धशतक लगाने के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। जयसूर्या ने यह रिकार्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 दिसंबर 2006 को वेलिंगटन में बनाया था।

छक्का मारकर पूरा किया अर्धशतकअशरफुल ने पारी के 12 वें और फिडेल एडवर्डस के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। एडवर्डस ने मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर फुल लेंग्थ गेंद फेंकी। जिसे अशरफुल ने फाइन लेग बाउंड्री के ऊपर से छह रन के लिए भेज दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: