Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007
केपटाउन: इंग्लैंड ने ट्वंटी20 विश्वकप के अपने पहले मैच में केविन पीटरसन(79) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बीती रात ऑस्ट्रेलिया को चित करने वाली जिंबाब्वे की टीम को 50 रनों से हरा दिया।
लगातार दूसरे मैच में चौंकाने वाला परिणाम देने की हसरत से उतरी जिंबाब्वे की टीम अच्छी शुरुआत के बाद ढह गई। इसका श्रेय इंग्लैंड के अनियमित गेंदबाज मैसकेरहंस और स्कोफिल्ड को जाता है। एक समय 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 74 रन बनाने वाले जिंबाब्वे की टीम अगले पांच ओवरों में सिर्फ 15 रन पर 5 विकेट गंवाकर मैच से पूरी तरह बाहर हो गई। यह अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 138 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के हीरो ब्रेंडन टेलर ने 47 रनों की जुझारु पारी खेल अपनी टीम को मैच में बनाए रखा, लेकिन उनके आउट होते ही जिंबाब्वे इस मैच से बाहर हो गया था।
मैस्करेहंस ने तीनों शुरुआती बल्लेबाजों सिबांडा(29),टेलर(47) और तैबू (2) के विकेट लिए, जबकि सिबांडा(5) और मैत्सिकेनयेरी(2) के विकेट स्कोफिल्ड को मिले ।